Connect with us
Nainital bribe case today
फोटो सोशल मीडिया Nainital bribe case today

Home / UTTARAKHAND NEWS / NAINITAL BRIBERY news today: नैनीताल कोषागार के 2 अधिकारी सवा लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

NAINITAL BRIBERY news today: नैनीताल कोषागार के 2 अधिकारी सवा लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

1 min read

Nainital bribe case today: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोर अधिकारियों को रंगे‌ हाथों पकड़ा….

Nainital bribe case today: भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच इस वक्त की सबसे बड़ी खबर उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले से सामने आ रही है। जहां विजीलेंस ने भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए दो रिश्वतखोर अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि दोनों अधिकारियों ने न्यायाधीशों के पीए से करीब सवा लाख रुपए की घूस मांगी थी। जिसकी सूचना मिलने पर विजिलेंस की टीम ने नैनीताल कोषागार के मुख्य कोषाधिकारी दिनेश राणा और अकाउंटेंट बसंत जोशी को 1.20 लाख रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों ही अधिकारियों ने अपर जिला जज के हस्ताक्षर के बाद भी एसीपी की फाइल लटकाए रखी थी और हस्ताक्षर करने के एवज में यह रकम मांगी थी।
यह भी पढ़ें- Murali Naik Martyr operation Sindoor: LOC पर भारतीय सेना का जवान मुरली नायक शहीद

 

nainital latest news today आपको बता दें कि विभिन्न न्यायाधीशों के पीए (वैयक्तिक सहायक/पर्सनल असिस्टेंट) के एसीपी लाभ की फाइल पर हस्ताक्षर करने के लिए नैनीताल के मुख्य कोषाधिकारी (सीटीओ) दिनेश राणा (वित्त अधिकारी 2010 बैच) और उनके अकाउंटेंट बसंत जोशी ने एक बड़ी रकम मांगी थी। शुक्रवार को दोनों अधिकारियों को विजिलेंस ने करीब 1.20 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक जनपद नैनीताल के विभिन्न न्यायाधीशों के व्यक्तिगत सहायकों की एसीपी का लाभ देने वाली फाइल काफी समय से लंबित चल रही था। इस संबंध में संबंधित कार्मिकों ने जिला जज नैनीताल को भी प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर जिला जज ने कमेटी गठित करते हुए प्रथम अपर जिला जज हल्द्वानी की अध्यक्षता में प्रथम जिला जज नैनीताल और मुख्य कोषाधिकारी को शामिल करते हुए कमेटी गठित की।
यह भी पढ़ें- India Pakistan war: भारत पाकिस्तान युद्ध, नौसेना ने INS विक्रांत से कराची में मचाई तबाही

 

बताया गया है कि कमेटी में शामिल दोनों अपर जिला जज ने एसीपी की फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए, जबकि मुख्य कोषाधिकारी दिनेश राणा ने मामला लटका दिया, एसीपी का लाभ लेने वाले कार्मिकों के मुताबिक कमेटी के तीसरे सदस्य एवं नैनीताल कोषागार के मुख्य कोषाधिकारी ने अकाउंटेंट बसंत जोशी के माध्यम से उनकी इस फाइल पर साइन करने के एवज में प्रत्येक कर्मचारी से 30-30 हजार रुपये की डिमांड की थी। जिसकी शिकायत कार्मिकों ने जिला जज से की। जिला जज की सूचना पर विजिलेंस सेक्टर हल्द्वानी ने ट्रैप टीम का गठन करते हुए शुक्रवार को मुख्य कोषाधिकारी दिनेश राणा और अकाउंटेंट (लेखाकार) बसंत जोशी को 1.20 लाख रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों आरोपियों के आवास और अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: उत्तराखंड के सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश…

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top