Connect with us
Kedarnath helicopter crash today
फोटो सोशल मीडिया kedarnath helicopter crash today

Home / UTTARAKHAND NEWS / केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसा: मृतकों की सूची जारी kedarnath helicopter crash today

UTTARAKHAND NEWS रूद्रप्रयाग

केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसा: मृतकों की सूची जारी kedarnath helicopter crash today

1 min read

kedarnath helicopter crash today केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसा: मृतकों की सूची जारी, मासूम बच्चे और दंपति समेत 7 की गई ज़िंदगी

kedarnath helicopter crash today: चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को लेकर लौट रहा एक हेलीकॉप्टर रविवार सुबह रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक मासूम बच्ची, उसका पूरा परिवार और अन्य श्रद्धालु समेत कुल सात लोगों की जान चली गई। हादसे की पुष्टि प्रशासनिक अधिकारियों ने कर दी है। बताया गया है कि सुबह लगभग 5:30 बजे आर्यन हेली एविएशन का हेलीकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए रवाना हुआ था। लेकिन खराब मौसम और घने बादलों के बीच वह संतुलन खो बैठा और गौरी माई खर्क के घने जंगल में क्रैश हो गया। यह इलाका गौरीकुंड से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर ऊंचाई पर स्थित है।
यह भी पढ़ें- Kedarnath helicopter crash: केदारनाथ से फाटा लौट रहा हेलीकॉप्टर गौरीकुंड में क्रैश सात लोगों की गई जान

घास काट रही महिलाओं ने दी सूचना kedarnath helicopter crash news

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर के गिरते ही क्षेत्र में जोरदार धमाका हुआ। स्थानीय नेपाली मूल की महिलाएं, जो उस समय घास काट रही थीं, उन्होंने प्रशासन को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही SDRF और पुलिस की टीमें रेस्क्यू के लिए रवाना हो गईं। घटनास्थल तक पहुंचना कठिन रहा क्योंकि वहां तक कोई सीधा सड़क मार्ग नहीं है।
यह भी पढ़ें- Mussoorie kempty fall News: मसूरी केंपटी फॉल में नहाने के दौरान सांप ने मचाई अफरातफरी

सात में से तीन एक ही परिवार से, बेटी महज 23 महीने की थी, मृतकों में स्थानीय और अन्य राज्यों के श्रद्धालु भी शामिल kedarnath helicopter accident today

इस दुर्घटना में सबसे हृदयविदारक दृश्य तब सामने आया जब यह पता चला कि मरने वालों में एक दंपती और उनकी छोटी सी बच्ची भी शामिल थी। श्रद्धा जयसवाल, उनके पति राजकुमार और बेटी काशी, तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह परिवार महाराष्ट्र से दर्शन के लिए आया था। अन्य मृतकों में उत्तर प्रदेश की 66 वर्षीय विनोद देवी, 19 वर्षीय तुष्टि सिंह, उत्तराखंड के बीकेटीसी कर्मी विक्रम सिंह रावत और पायलट कैप्टन राजवीर सिंह चौहान शामिल हैं। अधिकतर शव बुरी तरह जल गए हैं, जिससे पहचान में कठिनाई हो रही है।
यह भी पढ़ें- पहली नौकरी के लिए लंदन जा रही पायल की गई जिंदगी टूटा रिक्शा चालक पिता का सपना plane crash

दुर्घटना में जान गंवाने वालों की सूची Rudrapur helicopter crash today:

1. श्रद्धा जयसवाल (35 वर्ष) – महाराष्ट्र
2. काशी (23 महीने) – महाराष्ट्र
3. राजकुमार जयसवाल (41 वर्ष) – गुजरात
4. विनोद देवी (66 वर्ष) – उत्तर प्रदेश
5. तुष्टि सिंह (19 वर्ष) – उत्तर प्रदेश
6. विक्रम सिंह रावत – बीकेटीसी कर्मचारी, उत्तराखंड
7. कैप्टन राजवीर सिंह चौहान – पायलट
यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: उत्तराखंड में आकाशीय बिजली गिरने से दो की गई जिंदगी..

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top