Home / UTTARAKHAND NEWS / हल्द्वानी में मूसलाधार बारिश से दरिया बनी सड़कें, उफनते नाले में बही बाइक video वायरल
UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
हल्द्वानी में मूसलाधार बारिश से दरिया बनी सड़कें, उफनते नाले में बही बाइक video वायरल
By
1 min read
Bike washed away devkhari nala haldwani rain news today: हल्द्वानी में मूसलाधार बारिश का कहर: उफनते नालों में बही बाइक, बाल-बाल बचा युवक
Bike washed away devkhari nala haldwani rain news today: उत्तराखंड में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। बुधवार को हुई तेज मूसलाधार बारिश से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया वहीं भारी बारिश से राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र में जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। कई इलाके जलभराव की चपेट में आ गए। सबसे अधिक खतरनाक स्थिति तब बनी जब काठगोदाम क्षेत्र में हुई तेज बारिश ने रक्सिया नाला और देवखड़ी नाला को उफान पर ला दिया। इतना ही नहीं दमुआढुंगा क्षेत्र में सड़क पार करते समय एक युवक अचानक बाढ़ जैसे बहाव में फंस गया। युवक की बाइक बहाव में बह गई, हालांकि उसकी जान बच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग प्रशासन पर सवाल भी उठा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- देहरादून: भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी कल बंद रहेंगे सभी स्कूल Dehradun school closed rain
हल्द्वानी शहर में नदी जैसा दृश्य, दरिया बनी सड़कें haldwani heavy rain today
काठगोदाम और उसके आसपास के ऊपरी इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश से कई छोटे नाले भीषण बहाव में तब्दील हो गए। रक्सिया और देवखड़ी नालों में पानी का स्तर कुछ ही घंटों में इस कदर बढ़ा कि सड़कें जलमार्ग बन गईं। दमुआढुंगा के पास मुख्य मार्ग पर एक युवक बाइक से जैसे ही नाले को पार करने की कोशिश करने लगा, अचानक तेज बहाव में उसका संतुलन बिगड़ा और बाइक बह गई। वो तो गनीमत रही कि युवक ने समय रहते बाइक छोड़ दी और खुद किनारे जाकर खड़ा हो गया। देखते ही देखते बाइक तेज बहाव में बह गई। घटना के चश्मदीदों ने बताया कि यदि युवक एक पल भी देर करता, तो जान बचा पाना मुश्किल हो सकता था।
यह भी पढ़ें- हरिद्वार: 10 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र 14 से होगी छुट्टी haridwar school closed
वीडियो वायरल, लोगों में दहशत
यह घटना कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इसे प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा मान रहे हैं। कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा कि अगर बारिश का दौर जारी रहा तो शहर के निचले इलाकों में हालात और बिगड़ सकते हैं।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Uttarakhand police news: राजस्थान के बदमाशों ने उत्तराखण्ड पुलिस पर की फायरिंग
1 min read Uttarakhand police firing today: राजस्थान से आए पांच बदमाशों ने उत्तराखंड पुलिस पर वरसाई गोलियां, मुठभेड़ में…
Read More
Uttarakhand news: पौड़ी मायके जाने के लिए रोडवेज बस में बैठी महिला बच्चे संग लापता
1 min read Uttarakhand news today: मायके जाने के लिए बस में बैठी महिला बच्चे संग लापता, परिजन चिंतित Uttarakhand…
Read More
Poonam ITBP martyr chamoli: ITBP में तैनात चमोली की पूनम शहीद सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार
1 min read Poonam Devi ITBP martyr chamoli News today uttarakhand martyr news today चमोली की बेटी पूनम देवी को…
Read More
Anita bishnoi influencer: राजस्थानी इनफ्लूएंसर अनीता बिश्नोई ने लाइव विडियो में पिया जहर हालत नाज़ुक
1 min read Anita Bishnoi influencer Anita bishnoi influencer Rajasthan Jodhpur viral news today सोशल मीडिया स्टार अनीता बिश्नोई ने…
Read More
Uttarakhand weather: उत्तराखंड में फिर से हो गया बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट रहें सावधान
1 min read Uttarakhand weather Update hindi: पहाड़ से मैदान तक मौसम के बदलेंगे मिजाज Uttarakhand weather Update hindi IMD…
Read More
अल्मोड़ा : मुझोली की लक्ष्मी परिहार का ऐपण कला में ऐसा हुनर, देश-विदेश तक पहुंच रहे उत्पाद
1 min read |Laxmi Parihar Aipan work |Aipan Art Uttarakhand| अल्मोड़ा की बेटी लक्ष्मी परिहार ऐपण कला के जरिए बिखेर…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
Uttarakhand homeguard bharti 2026: होमगार्ड के 920 पदों पर निकली भर्ती
1 min read Uttarakhand homeguard bharti 2026 Uttarakhand Home Guard Recruitment 2026 | 920 Vacancies | Apply Online…
Apply Now
Central Bank SO recruitment: सेंट्रल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 26 पदों पर भर्ती
₹64,820 से ₹1,02,300
Apply Now
