Connect with us
Uttarakhand weather forecast Mausam update september month live news alert today tomorrow
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand weather live news)

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather live: अभी नहीं थमेगा बारिश का दौर, 7 सितम्बर तक अलर्ट जारी

UTTARAKHAND WEATHER देहरादून

Uttarakhand weather live: अभी नहीं थमेगा बारिश का दौर, 7 सितम्बर तक अलर्ट जारी

1 min read

Uttarakhand weather live news: उत्तराखंड में आगामी 7 सितंबर तक बारिश का येलो अलर्ट जारी…

Uttarakhand weather forecast Mausam update september month live news alert today tomorrow: उत्तराखंड में जहां बीते तीन दिनों से भारी बारिश का कहर देखने को मिला वही आज बुधवार जहां अधिकतर जिलों में चटख धूप खिली रही वहीं कुछ जिलों में सूरज और बादलों के बीच आंख मिचोली का खेल देखने को मिला। बारिश न होने के कारण लोगो ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है। इसी बीच आगामी दिनों की अगर बात करे तो 7 सितंबर तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यानी एक बार फिर से लोगों की परेशानियां बारिश के कारण बढ़ सकती है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather News: उत्तराखंड में 1 सितंबर को भारी बारिश का रेड अलर्ट….

मौसम विभाग की माने तो आगामी 4 सितंबर को नैनीताल, चंपावत ,बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि शेष जिलों मे हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

आगामी 5 और 6 सितंबर को राजधानी देहरादून , बागेश्वर ,नैनीताल जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पर्वतीय जिलों में मध्यम से तीव्र वर्षा का दौर जारी रहने वाला है, वहीं मैदानी जिलों में बिजली चमकने की संभावना बनी हुई है।

इसी क्रम में 7 सितंबर को देहरादून चंपावत ,नैनीताल इन तीन जिलो मे येलो अलर्ट जारी हुआ है। जबकि शेष जिलों में वर्षा का तीव्र से अति तीव्र दौर जारी रहने वाला है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top