Connect with us
nainital DM declared 2 days public holiday today school office closed uttarakhand latest news today
सांकेतिक फोटो Nainital public holiday today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Nainital holiday news today: नैनीताल जिले में 2 दिवसीय अवकाश घोषित

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Nainital holiday news today: नैनीताल जिले में 2 दिवसीय अवकाश घोषित

1 min read

nainital DM declared 2 days public holiday today school office closed uttarakhand latest news today: जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से अवकाश घोषित, बंद रहेंगे स्कूल आफिस….

nainital DM declared 2 days public holiday today school office closed uttarakhand latest news today: उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जनपद में 1 अक्टूबर और 23 अक्टूबर को दो दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। बताया गया है कि जिलाधिकारी द्वारा यह अवकाश मैनुअल आफ गवर्नमेण्ट आर्ट्स के पैरा 247 के अन्तर्गत घोषित किया गया है। ये दो दिवसीय अवकाश नैनीताल जिले के समस्त स्कूल कालेज, शैक्षणिक संस्थानों एवं सरकारी अर्द्धसरकारी कार्यालय में लागू होगा। हालांकि इस दिन बैंक कोषागार पूरी तरह खुलें रहेंगे।

यह भी पढ़ें- UKPSC Exam Calendar 2026: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कैलेंडर 12 परीक्षा तिथि घोषित

इस संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से बीते रोज अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक नैनीताल जनपद में 1 अक्टूबर एवं 23 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। आपको बता दें कि जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जहां 1 अक्टूबर को दशहरा (महानवमी) के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है वहीं 23 अक्टूबर को भैया दूज हेतु छुट्टी घोषित की गई है।
Nainital holiday news today: नैनीताल जिले में 2 दिवसीय अवकाश घोषितयह भी पढ़ें- UKSSSC paper leak SIT: पेपर लीक युवाओं के आगे झुकी सरकार एस‌आईटी जांच की घोषणा

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top