UTTARAKHAND NEWS
Bageshwar chamoli earthquake bhukamp: चमोली बागेश्वर में भूकंप के झटको से डोली धरती
1 min read
bhukamp earthquake felt in chamoli Bageshwar district today 9 november uttarakhand breaking news today: दोपहर पौने तीन बजे के आसपास महसूस किए गए भूकंप के झटके, बागेश्वर जिले में था केंद्र
bhukamp earthquake felt in chamoli Bageshwar district today 9 november uttarakhand breaking news today उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर भूकंप को लेकर सामने आ रही है। जी हां… रविवार दोपहर बाद एक बाद फिर पहाड़ की धरती भूकंप के तेज झटकों से डोल उठी है। इस बार भूकंप के ये तेज झटके सीमांत बागेश्वर एवं चमोली जिलों में महसूस किए गए हैं। बताया गया है कि दोनों जिलों में भूकंप दोपहर करीब पौने तीन बजे के आसपास महसूस किया गया, जिससे दहशतज़दा लोग अपने घरों से बाहर की ओर दौड़ पड़े।
धरातल पर आए भूकंप की गूंज सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रही है और लोग एक-दूसरे से अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं। चमोली के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि भूकंप का केंद्र बागेश्वर जिले में था। चमोली जिले के थराली और ग्वालदम में इसका अधिक तेज झटका महसूस किया गया।
यह भी पढ़ें- Chamoli earthquake bhukamp today: चमोली में भूकंप के झटको से डोली धरती
रिक्टर स्केल पर 3.6 मांपी गई तीव्रता
इस संबंध में राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र (एनसीएस) से मिल रही जानकारी के मुताबिक भूकंप के ये तेज झटके दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर महसूस हुए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मैग्नीट्यूड आंकी गई है जबकि इसका केंद्र बागेश्वर जिले में Lat: 30.02 N, Long: 79.95 E, पर पिथौरागढ़ जिले से 55 किमी उत्तर पश्चिम में जमीन की सतह से 10 किमी गहराई में बताया गया है। अभी तक दोनों ही जिलों में भूकंप से नुकसान के जन-धन की हानि के कोई अप्रिय समाचार प्राप्त नहीं हुए हैं। एहतियाती तौर पर दोनों जिला प्रशासन द्वारा तहसील स्तर के अधिकारियों को तुरंत भूकंप से हुए नुकसान की रिपोर्ट उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
यह भी पढ़ें- Earthquake In Uttarkashi: उत्तरकाशी में भूकंप के झटको से डोली धरती
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
