Connect with us
khatima dance teacher ishika kotiya suicide case haldwani nainital uttarakhand latest news today
सांकेतिक फोटो Haldwani teacher suicide case

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haldwani news: हल्द्वानी में खटीमा की 22 वर्षीय शिक्षिका ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Haldwani news: हल्द्वानी में खटीमा की 22 वर्षीय शिक्षिका ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी

1 min read

khatima dance teacher ishika kotiya suicide case haldwani nainital uttarakhand latest news today: हल्द्वानी में 22 साल की डांस टीचर इशिका ने बीमारी से तंग आकर की आत्महत्या, नाना-नानी गए थे बाजार

khatima dance teacher ishika kotiya suicide case haldwani nainital uttarakhand latest news today: उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले से एक बेहद दिल को झकझोर देने वाली हृदयविदारक खबर सामने आ रही है जहां हल्द्वानी तहसील के मुखानी थाना क्षेत्र के छड़ायल नयाबाद में 22 वर्षीय डांस टीचर इशिका कोटिया ने देर शाम अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया गया है कि जिस कमरे में इशिका का शव मिला, वहाँ कुछ ही देर पहले तक वह बच्चों को डांस सिखा रही थी। घटना के समय नाना-नानी बाजार गए हुए थे। इस दर्दनाक हादसे से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें- Ramnagar news: रामनगर ज़मीन बेचकर आए बुर्जुग की खत्म कर दी जिंदगी, घर में मिला शव

मूल रूप से ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा की रहने वाली थीं इशिका, रह रही थी नाना नानी के साथ ishika kotiya haldwani dance teacher 

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार, इशिका मूल रूप से राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा की रहने वाली थीं और बीते कुछ समय से अपने नाना-नानी के साथ हल्द्वानी तहसील क्षेत्र के छड़ायल नयाबाद में रह रही थीं। वह बीबीए की छात्रा थीं और हल्द्वानी के एक निजी स्कूल में डांस टीचर के रूप में कार्यरत थीं। इसके अलावा वह घर पर भी बच्चों को डांस सिखाती थीं। बीती शाम उन्होंने हमेशा की तरह घर पर बच्चों को डांस ट्यूशन दी। इसके बाद जब नाना-नानी किसी काम से बाजार गए, तो कुछ ही देर बाद घर लौटकर उन्होंने जो दृश्य देखा, उससे उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। कमरे के अंदर इशिका का शव फंदे से लटक रहा था।

घबराए परिजनों ने तुरंत उसे पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने इशिका को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए मुखानी थाना प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Dehradun news: देहरादून शराबी ITBP जवान ने पत्नी बेटी पर डाला तेजाब DM बंसल तक पहुंचा मामला

लंबे समय से अल्सर की गंभीर बीमारी से जूझ रही थी इशिका ishika kotiya khatima udham Singh Nagar news 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि इशिका लंबे समय से अल्सर की गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। दिल्ली में उनका इलाज भी चल रहा था। बीमारी के कारण वह काफी समय से मानसिक तनाव में थीं। परिवार को लगता है कि बीमारी और दर्द ने उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। सिर्फ 22 वर्ष की उम्र में इस तरह दुनिया को अलविदा कह देना हर किसी को झकझोर गया। जो लड़की कुछ देर पहले तक दूसरों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर रही थी, उसने अपने ही जीवन की डोर तोड़ दी।
यह भी पढ़ें- Bageshwar News: GGIC बागेश्वर अतिथि शिक्षिका हंसा पांडेय ने खत्म कर दी अपनी जीवन लीला

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top