UTTARAKHAND NEWS चम्पावत
Goa incident uttarakhand: गोवा हादसे में उत्तराखण्ड के 5 युवकों की मौत चम्पावत के मनीष भी शामिल
1 min read
5 youth died in Goa night club fire incident with manish mahar barakot champawat uttarakhand latest news today: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में मारे गए 25 लोगों की हुई सिनाख्त, उत्तराखंड के कई लोग शामिल, कोई होटल मे शेफ तो कोई पहुँचा था गोवा घूमने…
5 youth died in Goa night club fire incident with manish mahar barakot champawat uttarakhand latest news today: उत्तराखंड वासियों के लिए गोवा से एक हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर बीते शनिवार की देर रात गोवा पणजी से 25 किलोमीटर दूर बर्च रोमियो लेन नाइट क्लब में भीषण आग लगने से 25 लोगों की जान चली गई। इस हादसे में उत्तराखंड के कई लोगों की मौत हुई जिससे उनके परिजनों समेत पूरे क्षेत्र में शोक लहर दौड़ गई। बताते चलें इस अग्निकांड में मारे गए कई लोग घूमने गोवा पहुंचे थे जबकि कुछ लोग होटल में शेफ का कार्य करते थे। इस अग्निकांड मे जान गवाने वाले चंपावत जिले के मनीष सिंह महर के साथ ही अन्य लोग भी शामिल है।
यह भी पढ़े :Chhatisgarh scorpio accident: छत्तीसगढ़ बारात की स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त सेना के 2 जवानों सहित 5 की मौत
डेढ़ साल पहले गोवा गए थे मनीष
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से चंपावत जिले के लोहाघाट बाराकोट ब्लॉक के नेत्र सलान गांव का निवासी 22 वर्षीय मनीष सिंह महर गोवा के होटल मे नौकरी करता था। दरअसल बीते शनिवार को बर्च रोमियो लेन नाइट क्लब में मनीष मौजूद था जो वहाँ पर रसोई का कार्य कर रहा था। तभी वहां पर हुए भीषण अग्निकांड में मनीष भी 25 लोगो के साथ काल के ग्रास में समा गया। मनीष डेढ़ साल पहले काम के सिलसिले में गोवा पहुंचा था जिसने घटना से एक दिन पहले शाम को अपनी मां से बात की थी लेकिन वह इस बात से अनजान था कि इसके बाद उसकी अपनी मां से कभी बात नहीं हो पाएगी।
जैसे ही सोशल मीडिया पर नाइट क्लब में ब्लास्ट की घटना की खबर मिली तो मनीष के परिजनों को अनहोनी की चिंता होने लगी। इसके बाद उन्होंने मनीष को फोन लगाया लेकिन उनका फोन नहीं लगा। इसके बाद गांव के एक युवक ने घटना की जानकारी मनीष के परिजनों को दी जिसके बाद मनीष के परिजनों में कोहराम मच गया, । घटना की सूचना मिलते ही विधायक खुशाल अधिकारी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए सरकार से परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। बताते चलें अग्निकांड का शिकार हुए मनीष दो भाई थे ।
गोवा अग्निकांड में जान गवाने वाले उत्तराखंड के लोगों की सूची जारी
• जितेन्द्र (पुत्र स्व. संता सिंह), निवासी टिहरी गढ़वाल गोवा (स्टाफ)
• सतीश (पुत्र सुरेन्द्र सिंह राणा), निवासी टिहरी गढ़वाल गोवा के होटल स्टाफ मे कार्यरत थे।
• मनीष (पुत्र कृष्ण सिंह महर), निवासी चम्पावत गोवा मे होटल ( स्टाफ)
•सुमित नेगी (स्टाफ)
• सुरेन्द्र (पुत्र अमर सिंह), निवासी पिथौरागढ़ (स्टाफ)
• सरोज जोशी, मूल निवासी – उत्तराखंड ( पर्यटक)
• अनिता जोशी, मूल निवासी – उत्तराखंड ( पर्यटक)
• कमला जोशी, निवासी करौल नगर, दिल्ली/उत्तराखंड मूल ( पर्यटक)
पर्यटक का दावा नाइट क्लब में डांस के दौरान की गई आतिशबाजी ( goa night club Uttarakhand news)
बताते चले गोवा के नाइट क्लब में भीषण अग्निकांड में मारे जाने वाले 20 नाइट क्लब के ही कर्मचारी थे। जिनमे सबसे अधिक संख्या उत्तराखंड के लोगों की है। बर्च बाई रोमियो लेन नाइट क्लब में आग लगने पर एक पर्यटक ने दावा किया कि डांस के दौरान आतिशबाजी की गई थी जिसके कारण वहां पर आग लगने की आशंका है। यह अग्निकांड पहली मंजिल पर हुआ जहां पर भीड़ अधिक थी और आग लगते ही वहां पर अफरा तफरी माहौल बन गया। लोग अचानक से ग्राउंड फ्लोर पर भागे लेकिन छोटे दरवाजों के कारण लोग बाहर नहीं भाग सके। जिससे लोग वहीं फंस गए जिसमें अधिकांश लोगों का दम घुट गया और उन्होंने दम तोड़ दिया।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
