UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़
Uttarakhand school Holiday: पिथौरागढ़ में 17 जुलाई को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित
1 min read
|Pithoragarh School Holiday Due to rain alert|
भारी बारिश का अलर्ट पिथौरागढ़ में 17 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
|Pithoragarh School Holiday Due to rain alert|
उत्तराखंड में लगातार बिगड़ते मौसम को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज गर्जना की चेतावनी के बाद पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने 17 जुलाई (शुक्रवार) को जिले के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
यह भी पढ़िए: उत्तराखंड में फौजी जवान पर प्रेमिका की हत्या का आरोप
जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश (Pithoragarh School Holiday)
जिलाधिकारी पिथौरागढ़ की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग ने जिले सहित उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली और अत्यधिक वर्षा की संभावना जताई है। इसी चेतावनी के मद्देनज़र कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अशासकीय, निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 17 जुलाई को अवकाश रहेगा।
सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला (Heavy Rain Alert Uttarakhand)
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
लोगों से सतर्क रहने की अपील (Weather Warning News)
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। यदि मौसम की स्थिति और अधिक खराब होती है तो प्रशासन आवश्यकता के अनुसार आगे भी जरूरी कदम उठा सकता है।
