UTTARAKHAND NEWS देहरादून
देहरादून: राहुल गांधी कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा कांग्रेस नेता अमर मेहता के सिर पर गिरा गार्डर
1 min read
|Rahul Gandhi Event Accident Dehradun: Congress Leader Amar Mehta Critically Injured After Iron Girder Falls on His Head|
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान बड़ा हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता के सिर पर गिरा लोहे का गार्डर, चली गई ज़िंदगी
|Rahul Gandhi Event Accident Dehradun: Congress Leader Amar Mehta Critically Injured After Iron Girder Falls on His Head| उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। आयोजन स्थल पर तैयारियों में जुटे कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल पर वाटरप्रूफ टेंट लगाने का कार्य चल रहा था, तभी अचानक लोहे का भारी गार्डर उनके सिर पर गिर गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें प्राथमिक सहायता देते हुए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लगातार उपचार दिया लेकिन उनकी ज़िंदगी नहीं बच सकी।
यह भी पढ़े :Chamoli: गोपेश्वर में लखपत बुटोला का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष में हूं, फिर भी सरकार ने कराया विकास
कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हुआ हादसा (Rahul Gandhi Uttarakhand Visit)
जानकारी के अनुसार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जुलाई को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। देहरादून के बन्नू स्कूल ग्राउंड में उनका “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों के साथ संवाद होना है। कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता आयोजन स्थल पर तैयारियों में लगे हुए थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।
क्रेन से लगाया जा रहा था वाटरप्रूफ टेंट (Dehradun Congress News)
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में थीं। आयोजन स्थल पर क्रेन की मदद से वाटरप्रूफ टेंट लगाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक लोहे का गार्डर अमर मेहता के सिर पर गिर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और उन्हें तुरंत सीएमआई अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सीएमआई अस्पताल में चल रहा था इलाज (Congress Leader Injured)
डॉक्टरों के अनुसार अमर मेहता की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई थी और उन्हें लगातार चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया था बताया जा रहा है कि अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उन्हें बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही थी मगर सभी प्रयास असफल रहे।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: पार्टी के बहाने बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला! हरिद्वार में 28 वर्षीय युवक की हत्या
लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हैं अमर मेहता (Amar Mehta Accident News)
अमर मेहता देहरादून के निरंजनपुर क्षेत्र के निवासी थे और लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए थे। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उनके बेटे भी पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं। हादसे की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है वहीं प्रशासन और आयोजन से जुड़े लोग भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।
