Connect with us
Uttarakhand Weather Alert: IMD Issues Yellow & Orange Alerts for Heavy Rain from July 17 to 20 barish
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand weather Alert)

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather: उत्तराखंड में 20 जुलाई तक भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

UTTARAKHAND WEATHER देहरादून

Uttarakhand weather: उत्तराखंड में 20 जुलाई तक भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

1 min read

|Uttarakhand Weather Alert: IMD Issues Yellow & Orange Alerts for Heavy Rain from July 17 to 20| उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 17 से 20 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट

|Uttarakhand Weather Alert: IMD Issues Yellow & Orange Alerts for Heavy Rain from July 17 to 20| उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बड़ा करवट लेने जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में जहां कहीं-कहीं रुक-रुक कर बारिश देखने को मिल रही है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के लिए 17 से 20 जुलाई तक भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज गर्जना को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Breaking: देहरादून में फर्जी IPS बनकर ठगी करने वाला पूर्व मुख्य सचिव का बेटा गिरफ्तार

17 जुलाई को इन जिलों में येलो अलर्ट(Uttarakhand rain alert)

17 जुलाई को देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज गर्जना की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

18 जुलाई को देहरादून और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट(Uttarakhand rain Orange alert )

18 जुलाई को देहरादून और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े :Chamoli: गोपेश्वर में लखपत बुटोला का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष में हूं, फिर भी सरकार ने कराया विकास

19 जुलाई को पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट

19 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और ऊधम सिंह नगर में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट रहेगा।

20 जुलाई को इन जिलों के लिए जारी रहेगा अलर्ट

वहीं 20 जुलाई को देहरादून और पौड़ी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top