UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Uttarakhand News: हल्द्वानी की रबर डॉल हर्षिका रिखाड़ी ने रचा इतिहा…
1 min read
Haldwani Harshika Rikhari World Yoga Championship won two medals uttarakhand news today: 9 वर्षीय हर्षिका रिखाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय योग मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान, दो पदक जीतकर रचा इतिहास
Haldwani Harshika Rikhari World Yoga Championship won two medals uttarakhand news today: उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले की सुप्रसिद्ध बेटी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। जी हां… बात हो रही है रबर डॉल के नाम से मशहूर हल्द्वानी की 9 वर्षीय योग साधिका हर्षिका रिखाड़ी की, जिन्होंने दिल्ली में आयोजित 4th वर्ल्ड कप योगा चैंपियनशिप (इंटरनेशनल) में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक साथ सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर नया इतिहास रच दिया। आपको बता दें कि यह प्रतियोगिता UYSF के तत्वावधान में बीते 27 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी, जिसमें 17 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
सबसे खास बात तो यह है कि इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में भारत की ओर से हिस्सा लेने वाली हर्षिका रिखाड़ी उत्तराखंड से एकमात्र प्रतिभागी रहीं। कम उम्र में वैश्विक स्तर पर यह उपलब्धि हासिल कर हर्षिका ने न सिर्फ अपने परिवार और स्कूल, बल्कि देश प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
यह भी पढ़ें- हल्द्वानी की प्रसिद्ध नन्ही योगिनी हर्षिका रिखाड़ी देहरादून में योग के क्षेत्र में सम्मानित- Harshika Rikhari
देवभूमि दर्शन से खास बातचीत Harshika Rikhari World Yoga Championship haldwani
देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में हर्षिका के पिता भुवन रिखाड़ी ने बताया कि वे मूल रूप से नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र स्थित देवलचौड़ बंदोबस्ती के निवासी हैं। उन्होंने कहा कि बेटी ने बहुत कम उम्र में योग को जीवन का हिस्सा बनाया और आज उसी साधना ने उसे अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता गाजियाबाद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडोटोरियम में आयोजित हुई थी, जहां हर्षिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।
वहीं जस गोविन पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में कक्षा 4 की छात्रा हर्षिका रिखाड़ी ने बातचीत में बेहद सादगी से अपने सपने का जिक्र किया। उसने कहा कि उसका लक्ष्य योग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर देश के लिए पदक जीतना था, जो अब साकार हो गया है। हर्षिका का यह आत्मविश्वास और स्पष्ट लक्ष्य उसकी परिपक्व सोच को दर्शाता है।
हर्षिका की इस ऐतिहासिक सफलता के बाद जस गोविन पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में भी खुशी का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाचार्य ऊषा रजवार ने हर्षिका को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास का परिणाम है। वहीं हर्षिका के पिता भुवन रिखाड़ी, कोच नीरज धपोला और गीता धपोला ने भी उसकी मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह भी पढ़ें- बधाई: उत्तराखंड की हर्षिका रिखाड़ी का Top 21 Indian Inspiring Yogis में नाम हुआ दर्ज
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
