Connect with us
alt="bolly4u rishikapoor died in Mumbai"

Home / देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर / फिल्म जगत के साथ ही प्रशंसकों में दौड़ी शोक लहर, अभिनेता ऋषि कपूर का मुम्बई मे हुआ निधन….

देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

फिल्म जगत के साथ ही प्रशंसकों में दौड़ी शोक लहर, अभिनेता ऋषि कपूर का मुम्बई मे हुआ निधन….

1 min read

दुखद: नहीं रहें ऋषि कपूर, मुम्बई (bolly4u) के अस्पताल में हुआ निधन..

अभी देश बालीवुड के महान कलाकारों में से एक इरफान खान के निधन के सदमे से पूरी तरह उबर भी नहीं पाया था कि इसी बीच मुम्बई से दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन की एक और दुखद खबर आ गई। जी हां.. बॉलीवुड (bolly4u) के दिग्गज अभिनेता, एक नायाब कलाकार ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने आज सुबह मुम्बई के एच‌एन रिलाइंस फाउंडेशन हास्पिटल में अंतिम सांस ली। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने आफिशियल ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी। ट्विट करते हुए अमिताभ ने लिखा कि “वे चलें ग‌ए है… ऋषि कपूर चलें ग‌ए… मैं पूरी तरह टूट गया हूं। ऋषि कपूर के निधन की खबर से फिल्म जगत सहित ऋषि के तमाम प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई।बता दें कि 67 वर्षीय ऋषि कपूर काफी लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थे और कल हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।




यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड की वादियों में शूट की गई थी इरफान की ये फिल्में , अब कह गए दुनिया से अलविदा..

Continue Reading

More in देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

To Top