UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़
Adi kailash yatra 2026: आदि कैलाश मार्ग पर खुलेगी शराब की दुकान, 8 मई से यात्रा होगी शुरू
1 min read
Adi Kailash Yatra 2026: आदि कैलाश मार्ग पर खुलेगी शराब की दुकान, 8 मई से शुरू हो रही यात्रा..
Adi Kailash Yatra 2026: wine Liquor shops to open on Adi Kailash route, Yatra to begin on May 8 uttarakhand latest news : उत्तराखंड में एक तरफ जनता शराब से परेशान है, जिसके चलते शादी समेत तमाम सांस्कृतिक व धार्मिक समारोह मे शराब पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सरकार राजस्व बढ़ाने के लिए पिथौरागढ़ जिले के आदि कैलाश मार्ग पर शराब की दुकान खोलने की तैयारी में है। इतना ही नहीं बल्कि आबकारी अधिकारी मोहन सिंह कोरंगा का कहना है कि इस साल शराब की कई दुकानें खोली जानी है।
यह भी पढ़े :Dehradun: ग्राहक बनकर शराब की दुकान पहुंचे DM सविन बंसल, महंगी पड़ी बोतल
बता दें पिथौरागढ़ जिले में शराब की खपत लगातार बढ़ रही है, वही इस बीच विश्व प्रसिद्ध आदि कैलाश मार्ग पर शराब की दुकान खोलने की तैयारी आबकारी विभाग द्वारा की जा रही है। विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026 27 के लिए एक अरब 13 करोड रुपए का राजस्व लक्ष्य तय किया है और इसे हासिल करने के लिए तैयारी भी पूरी कर ली गई है। विभागीय जानकारी के अनुसार जिले में विदेशी मदिरा की 36 दुकान संचालित की जाएगी जिनसे 96 करोड़ 71 लाख 19 हज़ार 701 रुपए राजस्व मिलने का अनुमान है। जबकि देशी शराब की 19 दुकानों से 16 करोड़ 28 लाख 80 हज़ार 299 रुपये की आय होने की संभावना है। यानी दोनों श्रेणियों से मिलकर कुल एक अरब 13 करोड़ रुपए का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
8 मई को शुरू होगी यात्रा
बताते चले 8 मई को विश्व प्रसिद्ध आदि कैलाश यात्रा शुरू होने जा रही है। जिस पर कुमाऊँ मंडल विकास निगम की ओर से आयोजित होने वाली यह यात्रा इस बार तीन स्थानों से संचालित होगी , जिसमें हल्द्वानी टनकपुर और धारचूला शामिल है। धार्मिक महत्व वाले आदि कैलाश में शराब की दुकान खुलना तय है जिसे धारचूला लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित तवाघाट में खोला जायेगा जहाँ विदेशी मदिरा की दुकान खुलेगी।
