Connect with us
AirForce Sukhoi-30 plane crash Assam: Indian Air Force Sukhoi plane crashes in Jorhat, 2 pilots martyred
फोटो सोशल मीडिया AirForce Sukhoi-30 plane crash Assam

Home / Assam / Airforce sukhoi-30 plane crash assam: असम में वायुसेना का सुखोई प्लेन क्रेश 2 पायलट शहीद

Assam Highlights

Airforce sukhoi-30 plane crash assam: असम में वायुसेना का सुखोई प्लेन क्रेश 2 पायलट शहीद

1 min read

AirForce Sukhoi-30 plane crash Assam: Indian Air Force Sukhoi plane crashes in Jorhat, 2 pilots martyred: असम में वायुसेना का सुखोई Su-30MKI विमान क्रैश, ट्रेनिंग मिशन के दौरान दो पायलटों शहीद 

AirForce Sukhoi-30 plane crash Assam: Indian Air Force Sukhoi plane crashes in Jorhat, 2 pilots martyred: समूचे देश प्रदेश के लिए इस वक्त की सबसे बड़ी एवं बेहद दुखद खबर असम से सामने आ रही है जहां कार्बी आंगलोंग जिले में गुरुवार रात भारतीय वायुसेना का एक फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान हुआ, जिसमें विमान में सवार वायुसेना के दोनों पायलटों शहीद हो गए। घटना की पुष्टि भारतीय वायुसेना ने आधिकारिक बयान जारी कर की है।

इस संबंध में वायुसेना द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार सुखोई Su-30MKI लड़ाकू विमान ने गुरुवार शाम असम के जोरहाट एयरबेस से प्रशिक्षण उड़ान भरी थी। उड़ान के कुछ समय बाद ही विमान का ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क टूट गया। आखिरी बार विमान से शाम 7 बजकर 42 मिनट पर संपर्क स्थापित हुआ था। इसके बाद विमान रडार से गायब हो गया, जिससे तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

पहाड़ी इलाके में मिला विमान का मलबा

खोज अभियान के दौरान देर रात विमान का मलबा जोरहाट से लगभग 60 किलोमीटर दूर कार्बी आंगलोंग जिले के पहाड़ी क्षेत्र में मिला। वायुसेना ने पुष्टि की कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुका था और इस हादसे में दोनों पायलटों को गंभीर चोटें आईं, जिनसे उनकी जान नहीं बच सकी। भारतीय वायुसेना ने शहीद पायलटों की पहचान स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरगकर के रूप में की है। वायुसेना ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा बल शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है।

वायुसेना ने जताया शोक

भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी संदेश में कहा कि दोनों पायलटों ने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण गंवाए। उनके योगदान और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। साथ ही वायुसेना के सभी अधिकारियों और कर्मियों ने परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

शक्तिशाली लड़ाकू विमान है Su-30MKI

सुखोई Su-30MKI भारतीय वायुसेना के प्रमुख फ्रंटलाइन लड़ाकू विमानों में से एक है। यह दो सीटों वाला अत्याधुनिक मल्टीरोल फाइटर जेट है, जिसे रूसी कंपनी सुखोई ने विकसित किया है। वर्ष 2000 के दशक की शुरुआत में इसे भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल किया गया था। वर्तमान में वायुसेना के पास ऐसे 200 से अधिक विमान सक्रिय सेवा में हैं।

हादसे की जांच शुरू

वायुसेना ने इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार विमान एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था, लेकिन तकनीकी कारणों या अन्य परिस्थितियों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड का अग्निवीर जवान बॉक्सिंग प्रशिक्षण के दौरान घायल होने से शहीद दौड़ी शोक की लहर

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Assam

To Top