Connect with us
Pauri Garhwal News Hindi Sachin Singh Kerala Agni Veer Martyr
Image : social media ( Pauri Garhwal News Hindi)

Home / UTTARAKHAND NEWS / उत्तराखंड का अग्निवीर जवान बॉक्सिंग प्रशिक्षण के दौरान घायल होने से शहीद दौड़ी शोक की लहर

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखंड का अग्निवीर जवान बॉक्सिंग प्रशिक्षण के दौरान घायल होने से शहीद दौड़ी शोक की लहर

1 min read

Pauri Garhwal News Hindi : अग्निवीर जवान बॉक्सिंग शहीद , परिजनो मे मचा कोहराम 

Pauri Garhwal News Hindi Sachin Singh Kerala Agni Veer Martyr: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। विकासखंड कल्जीखाल की मनियारस्यूं पट्टी अंतर्गत ग्रामसभा आसुई के नौगांव बालसू निवासी 20 वर्षीय अग्निवीर जवान सचिन सिंह का केरल में उपचार के दौरान निधन हो गया। इस दुखद समाचार से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :Dhamtari CRPF car accident: छुटि्टयों पर घर जा रहे जवानों की कार ट्रक से टकराईं 3 जवान शहीद

प्रशिक्षण के दौरान हुए थे घायल(Sachin Singh AgniVeer pauri Garhwal)

प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिन सिंह का चयन पिछले वर्ष अग्निवीर भर्ती में हुआ था। करीब सात महीने का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उनकी तैनाती केरल के तिरुवनंतपुरम में की गई थी। बताया जा रहा है कि बॉक्सिंग प्रशिक्षण के दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान वे 10 से 15 दिनों तक कोमा में रहे।

उपचार के दौरान ली अंतिम सांस(Pauri Garhwal News Today)

डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद 24 फरवरी को सचिन सिंह ने अंतिम सांस ली। यह खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सचिन तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई अमन होटल में कार्यरत हैं, जबकि छोटी बहन डी-फार्मा की पढ़ाई कर रही है। जवान बेटे के असामयिक निधन से पिता पूरन सिंह और माता रामेश्वरी देवी गहरे सदमे में हैं।

सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

शुक्रवार को हरिद्वार में पूरे सैन्य सम्मान के साथ सचिन सिंह को अंतिम विदाई दी गई। नम आंखों के बीच हर किसी ने इस वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। इतनी कम उम्र में मातृभूमि की सेवा करते हुए उनका यूं चले जाना पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top