UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Akshat gopal UK board topper 2026: रामनगर के अक्षत बने टापर सेल्फ स्टडी से पाई सफलता
1 min read
Akshat Gopal UK Board Topper 2026 : साधारण परिवार के बेटे अक्षत गोपाल ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल में किया टॉप, बिना ट्यूशन के घर में ही की पढ़ाई
Akshat Gopal UK Board Topper 2026: Akshat gopal success story Ramnagar nainital became uttarakhand 10th topper 2026 breaking news today: कहते हैं कि जिस बच्चे के मन में पढ़ाई के प्रति लग्न मेहनत और खुद पर आत्मविश्वास होता है, वो साधारण परिस्थितियों को भी अपनी ताकत बना लेता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला है उत्तराखंड की हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में, जिसमे नैनीताल जिले के साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले अक्षत गोपाल ने उत्तराखंड में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।
यह भी पढ़े :UK board 12th topper 2026: बागेश्वर की गीतिका पंत बनी उत्तराखण्ड टापर सुशीला भी छाई
बता दें नैनीताल जिले के रामनगर एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के हाई स्कूल के छात्र अक्षत गोपाल ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा मे 500 में से 491अंक प्राप्त कर 98.20 प्रतिशत के साथ पहला स्थान हासिल किया है। बताते चले अक्षत शांत सीधे स्वभाव एवं मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं , जिनकी इस उपलब्धि के बाद से पूरे विद्यालय परिसर समेत उनके परिजनों में खुशी का माहौल बरकरार है।
यह भी पढ़े :Yogesh Jeena IIT BOMBAY: नैनीताल के योगेश जीना ने रचा इतिहास आटो ड्राइवर का बेटा बना टॉपर
शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने अक्षत को दी बधाई (Uttarakhand board 10th result out)
शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत द्वारा अक्षत को फोन के जरिए शुभकामनाएं दी गई। अक्षत ने बताया कि बिना ट्यूशन के घर में ही उन्होंने विषयों का शेड्यूल बनाकर पढ़ाई की, वो रोजाना 2 से 3 घंटा नियमित पढ़ाई करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने परीक्षा के दौरान चार से पांच घंटा पढ़ाई कर सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त किये। अक्षत बताते हैं कि उनके अच्छे नंबर आएंगे इसका उन्हें विश्वास था लेकिन उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वह उत्तराखंड में टॉप करेंगे।
12वीं के बाद बीटेक करना चाहते हैं अक्षत (Akshat Gopal UK Board Topper 2026)
अक्षत ने बताया कि अब वह पीसीएम सब्जेक्ट लेंगे और इंटर के बाद बीटेक करेंगे। अक्षत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं समस्त गुरुजनों को दिया है। अक्षत के पिता गोपाल एक निजी स्कूलों में पढाकर घर का खर्चा चलाते हैं जबकि अक्षत की मां ममता गृहणी है। अक्षत की एक छोटी बहन भी है जो अभी जीपीपी कन्या इंटर कॉलेज में अध्ययनरत है।
