Connect with us
Almora news today: college student sanjana arya suicide case while brother had gone library breaking uttarakhand latest coverage
Image : सांकेतिक फोटो ( Almora news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Almora news today: अल्मोड़ा छात्रा ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी, लाइब्रेरी गया था भाई

UTTARAKHAND NEWS अल्मोड़ा

Almora news today: अल्मोड़ा छात्रा ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी, लाइब्रेरी गया था भाई

1 min read

Almora news today : BA की छात्रा ने की आत्महत्या, लाइब्रेरी से लौटा भाई तो फंदे पर झूल रही थी बहन

Almora news today: college student sanjana arya suicide case while brother had gone library breaking uttarakhand latest coverage : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां पर एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़े :PM modi uttarakhand visit: देहरादून में PM मोदी डाट काली मंदिर बंद आज पहुंचेंगे CM योगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के शीतलाखेत के गांव नौला निवासी संजना आर्य पुत्री नरेंद्र कुमार सोबन सिंह जीना परिसर में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। दरअसल संजना जौहरी बाजार मे एक किराए के कमरे में अपने भाई के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी। बीते रविवार को उसका भाई रोज की तरह पढ़ने के लिए लाइब्रेरी गया हुआ था ,जबकि संजना कमरे में अकेला थी।

लाइब्रेरी से लौटा भाई तो फंदे पर झूल रही थी बहन ( almora suicide news today) 

बीते देर शाम जब संजना का भाई लाइब्रेरी से वापस लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। संजना के भाई ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद घबराए युवक ने कमरे के भीतर झांका तो उसके होश उड़ गए क्योंकि संजना का शव फंदे से लटका हुआ था।

यह भी पढ़े :Haridwar news today: हरिद्वार लक्सर में मंदिर के पुजारी की हत्या से सनसनी

जाँच मे जुटी पुलिस ( almora news today) 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। संजना ने ऐसा अनुचित कदम क्यों उठाया है इसकी जांच पड़ताल जारी है। बहरहाल पुलिस प्रशासन की टीम छात्रा के मोबाइल और अन्य सामानों की भी जांच कर रही है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top