Connect with us
Almora news today: sult mla mahesh jeena BJP audio viral fir against AI UKD leader Bhuvi Joshi Uttararkhand politics election 2027
फोटो सोशल मीडिया महेश जीना सल्ट विधायक mahesh jeena BJP AUDIO

Home / UTTARAKHAND NEWS / Almora news today: BJP विधायक का कथित आडियो वायरल UKD नेता को धमकी देने का आरोप

UTTARAKHAND NEWS अल्मोड़ा

Almora news today: BJP विधायक का कथित आडियो वायरल UKD नेता को धमकी देने का आरोप

1 min read

Mahesh jeena sult mla BJP MLA mahesh jeena almora news today uttarakhand BJP audio viral uttarakhand breaking news today uttarakhand politics news today uttarakhand assembly election 2027 news अल्मोड़ा में BJP विधायक महेश जीना का कथित ऑडियो वायरल, AI से फर्जी ऑडियो बनाने का दावा; थाने पहुंचा मामला

Almora news today: sult mla mahesh jeena BJP audio viral fir against AI UKD leader Bhuvi Joshi Uttararkhand politics election 2027: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट से भाजपा विधायक महेश जीना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनके नाम से एक कथित ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो में एक व्यक्ति पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने, धमकी देने और गंभीर आरोप लगाते हुए बातचीत सुनाई दे रही है। इस कथित ऑडियो को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) और विधायक पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। वहीं विधायक की ओर से वायरल ऑडियो को पूरी तरह फर्जी बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कथित ऑडियो (mahesh jeena Viral Audio Controversy)

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो क्लिप तेजी से प्रसारित हो रही है। दावा किया जा रहा है कि इसमें सल्ट विधायक महेश जीना की आवाज है, जिसमें उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के जिला प्रवक्ता भुवी जोशी के पिता के साथ कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गंभीर धमकियां दी जा रही हैं। ऑडियो में कथित तौर पर दो दिन के भीतर समझौता करने की बात, मर्डर केस में फंसाने, गोली मरवाने, मारपीट कराने और अन्य आपत्तिजनक टिप्पणियां सुनाई देती हैं। हालांकि इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि किसी भी एजेंसी द्वारा नहीं की गई है। देवभूमि दर्शन भी इस वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं करता है।

वायरल ऑडियो की बाते हुबहू…

“मैं सब बच्चों की तरफ से बात कर रहा हूं। मैं अच्छा ही कर रहा हूं। चल, बाय करूं… अभी मेरी बात सुन ले।
वो यहां आएगा जब… मैं तेरे को दो दिन का टाइम दे रहा हूं। अगर दो दिन में सुलह करके नहीं आएगा, तो उसे नहीं छोड़ूंगा। उसके खिलाफ मर्डर केस लगवाऊंगा कि उसने मुझे जान से मारने की कोशिश की। यह बता रहा हूं। तू भी बीच में मत पड़।
मैं बता रहा हूं, गोली मरवा दूंगा। साले को दिल्ली में मरवा दूंगा, बता दिया। अगर माफी मांग लेगा तो छोड़ दूंगा। बस दो थप्पड़ मंगवा दो। मेरा बेटा मारेगा, मैं यहीं खड़ा रहूंगा। सिर्फ दो थप्पड़, फिर छोड़ दूंगा।
वरना… (गालियां)… छोड़ने के बाद पहले तेरे बेटे की टांग तोड़ूंगा। बता रहा हूं, खुलेआम बता रहा हूं।
(गालियां)… क्या औकात है तुम्हारी? दो कौड़ी की औकात है। तुम्हारे पास है ही क्या? ऐसे ही गरज रहे हो… जब हम कह रहे हैं…”

यूकेडी नेता का दावा, पिता के साथ हुई अभद्रता (uttarakhand Political Dispute sult news today)

यूकेडी के जिला प्रवक्ता भुवी जोशी ने आरोप लगाया है कि यह ऑडियो उसी बातचीत का हिस्सा है, जब उनके पिता 9 जून को विधायक के आवास पर पूर्व विवाद को समाप्त करने और माफी मांगने पहुंचे थे। भुवी जोशी का कहना है कि इससे पहले वह स्वयं फोन और वीडियो संदेश के माध्यम से माफी मांग चुके थे, जबकि उनकी मां ने गांव की सार्वजनिक बैठक में भी खेद व्यक्त किया था। इसके बावजूद जब उनके पिता विधायक से मिलने पहुंचे तो कथित रूप से उनके साथ गाली-गलौज और हाथापाई की गई। भुवी जोशी ने यह भी आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान उनके पिता को पिस्टल दिखाकर डराने का प्रयास किया गया। उनका कहना है कि घटना के बाद से पूरा परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

विधायक पक्ष ने बताया AI से तैयार की गई फर्जी ऑडियो (AI Generated Audio)

विवाद बढ़ने के बाद विधायक महेश जीना की ओर से सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया गया है। विधायक का कहना है कि उनकी राजनीतिक छवि खराब करने के उद्देश्य से आधुनिक तकनीक का दुरुपयोग करते हुए AI की मदद से फर्जी ऑडियो तैयार की गई है। उन्होंने इसे एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

विधायक के बेटे ने पुलिस को दी लिखित शिकायत (Police Complaint)

मामले में विधायक के पुत्र करन जीना ने अल्मोड़ा के देघाट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा ऑडियो पूरी तरह भ्रामक और फर्जी है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इस ऑडियो को हटाया जाए और इसे तैयार करने व प्रसारित करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि बिना सत्यापन किसी भी सामग्री को साझा न करें।

पुलिस जांच पर टिकी सबकी नजर (almora news today Police Investigation)

फिलहाल मामला पुलिस तक पहुंच चुका है और दोनों पक्ष अपने-अपने दावों पर कायम हैं। एक ओर यूकेडी नेता ऑडियो को वास्तविक बताते हुए सुरक्षा और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वहीं विधायक पक्ष इसे AI से तैयार किया गया फर्जी ऑडियो करार दे रहा है। अब यह पूरा मामला पुलिस जांच और तकनीकी परीक्षण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल ऑडियो वास्तविक है या किसी डिजिटल तकनीक की मदद से तैयार किया गया है। तब तक इस विवाद ने प्रदेश की राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand News:नैनीताल झील में कूदे नेपाली मजदूर के लिए देवदूत बने आयुष भंडारी

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top