Bageshwar UTTARAKHAND NEWS
Bageshwar news : बागेश्वर के कपकोट सरयू में बहे राकेश का दूसरे दिन भी नहीं मिला कोई सुराग
1 min read
|Bageshwar News Today live |Saryu River Accident, Kapkot News, SDRF Search Operation Rakesh| बागेश्वर: कपकोट सरयू नदी में बहे मासूम राकेश का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, SDRF और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी
|Bageshwar News Today live |Saryu River Accident, Kapkot News, SDRF Search Operation Rakesh| उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में सरयू नदी में बह गए सात वर्षीय मासूम राकेश सिंह का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका। सोमवार को सावन के पहले सोमवार के दिन हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद मंगलवार को भी पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीमों ने पूरे दिन नदी में सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक रेस्क्यू टीम खाली हाथ लौटी। लगातार बढ़ते इंतजार के बीच परिवार की उम्मीदें टूटती नजर आ रही हैं और पूरे गांव में मायूसी का माहौल है।
यह भी पढ़े :Haridwar news today: हरिद्वार युवती ने पुल से गंगनहर में लगाई छलांग वीडियो वायरल
सुबह से शुरू हुआ सघन सर्च अभियान (SDRF Search Operation)
मंगलवार सुबह करीब आठ बजे से पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने दोबारा अभियान शुरू किया। घटनास्थल से लेकर असों क्षेत्र तक सरयू नदी के किनारे कई स्थानों पर गहन तलाशी ली गई। खोज अभियान को तेज करने के लिए ड्रोन कैमरे की भी मदद ली गई, जिससे नदी और आसपास के इलाकों की निगरानी की गई। इसके बावजूद समाचार लिखे जाने तक मासूम राकेश का कोई पता नहीं चल पाया।
सावन के पहले सोमवार को हुआ था हादसा (Kapkot Child Accident)
बताते चलें कि सोमवार को सावन के पहले सोमवार के अवसर पर राकेश अपनी मां कमला देवी के साथ कपकोट स्थित शिव मंदिर में दर्शन करने पहुंचा था। पूजा के लिए सरयू नदी से जल भरते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, जबकि मौके पर मौजूद शिक्षक रोशन गढ़िया ने अपनी जान जोखिम में डालकर नदी में छलांग लगाई, लेकिन तेज धारा के कारण मासूम तक पहुंचना संभव नहीं हो सका।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ (Bageshwar Child Missing)
घटना के बाद से राकेश के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार शाम को उसके दादा कपकोट पहुंचे और बहू कमला देवी को लेकर गांव लौट गए। वहीं महानगर में नौकरी कर रहे राकेश के पिता भी छुट्टी लेकर घर पहुंच चुके हैं। पूरे गांव के लोग परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं और मासूम के सुरक्षित मिलने की दुआ कर रहे हैं।
यह भी पढ़े :Uttarakhand agniveer bharti 2026: रानीखेत में 27 जुलाई से होगी अग्निवीर भर्ती
प्रशासन की अपील, बरसात में नदी किनारे बरतें सावधानी (Monsoon River Safety)
पुलिस और प्रशासन का कहना है कि सरयू नदी का जलस्तर लगातार ऊंचा है और तेज बहाव के कारण रेस्क्यू अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदी-नालों के पास जाने से बचें और सुरक्षा संबंधी सभी निर्देशों का पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
