Connect with us
Nainital News Today: Honking will no longer be allowed on Nainital Mall Road ban from August 1 breaking update
Image : सांकेतिक फोटो ( Nainital News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Nainital News Today: अब नहीं बजा सकेंगे नैनीताल मॉल रोड पर हार्न 1 अगस्त से लगेगा बैन

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Nainital News Today: अब नहीं बजा सकेंगे नैनीताल मॉल रोड पर हार्न 1 अगस्त से लगेगा बैन

1 min read

Nainital News Today: Honking will no longer be allowed on Nainital’s Mall Road ban from August 1. Uttarakhand latest news live breaking update: नैनीताल मॉल रोड पर हॉर्न बजाना मना, 1 अगस्त से लागू होगा प्रतिबंध

Nainital News Today: Honking will no longer be allowed on Nainital’s Mall Road ban from August 1. Uttarakhand latest news live breaking update: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुव्यस्थित बनाए रखने के लिए हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन के लिए जिला प्रशासन ने एक अहम निर्णय लिया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक पूरी मॉल रोड क्षेत्र में वाहनों के हॉर्न के प्रयोग पर 1 अगस्त से पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़े :Ankita Bhandari: अंकिता भंडारी हत्याकांड सुनवाई, पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों को जमानत नहीं

बता दें बीते मंगलवार को नैनीताल जिले के जिला सभागार में डीएम ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में पुलिस परिवहन राजस्व विकास प्राधिकरण एवं नगर पालिका द्वारा की जा रही तैयारी की विस्तार से समीक्षा की गई। डीएम ने आम नागरिकों के साथ पर्यटकों और बाहर से आने वाले लोगों को हॉर्न ना बजाने के लिए जागरूक करने के लिए प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने हॉर्न से संबंधित डिस्प्ले और साइन बोर्ड, फ्लेक्सी विभिन्न स्थानों में लगाए जाने के आदेश दिए। बताते चले 24 जुलाई से 31 जुलाई तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा वहीं 1 अगस्त से मॉल रोड पर हॉर्न बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता 38 करोड़ की योजना मंजूर

नियमों का करें पालन वरना होगी कारवाई ( nainital news today)

डीएम के आदेश के शत प्रतिशत अनुपालन के लिए सीईओ और आरटीओ शहर के विभिन्न संगठनों संस्थानों के साथ बैठक की बात कहीं। एनसीसी एनएसएस व मेरा युवा भारत के स्वयंसेवियों का भी सहयोग लिया जाए ऐसा कहा गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर नियम अनुसार कार्यवाही के लिए माल रोड में एक सप्ताह के भीतर विभिन्न स्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।

वाहन चालकों से सहयोग की मांग

बताते चलें वाहन चालकों से माल रोड क्षेत्र में हॉर्न का प्रयोग ना करते हुए नैनीताल की प्राकृतिक एवं पर्यावरणीय गरिमा बनाए रखने में सहयोग के निर्देश दिए गए हैं। स्पष्ट किया गया है कि 1 अगस्त से आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top