Connect with us
Dehradun news today: Major revelation in case of the Dehradun school manager principal brutal assault on a student.
Image : social media ( Dehradun news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun news today: देहरादून स्कूल प्रबंधक छात्र से दरिंदगी अब मामले में बड़ा खुलासा

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun news today: देहरादून स्कूल प्रबंधक छात्र से दरिंदगी अब मामले में बड़ा खुलासा

1 min read

Dehradun news today: Major revelation in case of the Dehradun school manager principal brutal assault on a student. Uttarakhand breaking news live today: स्कूल प्रबंधक की हैवानियत का खुला राज, परिजन भी रह गए हैरान, पहले भी विवादों में रहा बोर्डिंग स्कूल, कई छात्र और छात्राओं से दुष्कर्म के मामले आ चुके सामने

Dehradun news today: Major revelation in case of the Dehradun school manager principal brutal assault on a student. Uttarakhand breaking news live today शिक्षा का हब कहीं जाने वाली राजधानी देहरादून में अपराध तेजी से पैर पसार रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि विद्यालय जहां बच्चों को सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस करना चाहिए था, उसी विद्यालय में बच्चे खुद को सबसे ज्यादा असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला राजधानी देहरादून के एक निजी स्कूल से सामने आया है, जहाँ स्कूल प्रबंधक की हैवानियत ने हर किसी को दुखी व चिंतित कर दिया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: उत्तराखण्ड नर्सिंग अधिकारी भर्ती आयु सीमा में नहीं मिलेगी छूट आवेदन निरस्त

बता दें राजधानी देहरादून के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के साथ स्कूल प्रबंधक की हैवानियत का मामला उजागर हुआ है। बताया जा रहा है कई दिनों से छात्र के व्यवहार में अचानक आए बदलाव और खामोशी से परिजनों की चिंता बढ़ गई। जब परिवार ने लगातार बच्चे से प्यार से बातचीत की तो छात्र ने सिसकियां भरते हुए अपनी आपबीती सुनाई। घटना सुनकर परिजनों को गहरा धक्का लगा वहीं छात्र पिछले कुछ समय से डरा सहमा रहने लगा। इतना ही नहीं बल्कि बच्चा ना तो ठीक से किसी से बात कर रहा था और ना ही स्कूल जाने की इच्छा जता रहा था। आरोप है कि स्कूल के प्रबंधक ने उसके साथ गलत हरकत की इसके बाद परिजनों ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी।

बच्चा काफी समय से था गुमसुम (dehradun crime news today)

अभिभावक संघ का कहना है कि जिस व्यक्ति पर बच्चों की सुरक्षा और बेहतर भविष्य की जिम्मेदारी है उस पर इस तरह के गंभीर आरोप लगना बेहद शर्मनाक है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित छात्र के पिता ने प्रेमनगर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनका बेटा एक निजी स्कूलों में पढ़ रहा है जो काफी समय से गुमसुम और परेशान चल रहा था। स्कूल प्रबंधन ने अश्लील हरकत की जिसके बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार किया। छात्र का बयान दर्ज करने के साथ ही आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

स्कूलों में भी बच्चे नहीं सुरक्षित ( dehradun school news)

बताते चलें देहरादून के बीच और आसपास के बोर्डिंग स्कूलों में पहले भी हैवानियत का खेल खेला जा चुका है। कई छात्र और छात्राओं के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आ चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि स्कूलों में बच्चों से हुई इन घटनाओं को दबाने का पूरा प्रयास किया गया। हालांकि पुलिस प्रशासन ने जब सख्ती से कार्यवाही करनी शुरू की तो धीरे-धीरे षड्यंत्रकारियों को सलाखों के पीछे जाना पड़ा।

सितंबर 2018 में नाबालिक छात्रा के साथ बोर्डिंग स्कूल में दुष्कर्म

सहसपुर थाना क्षेत्र के एक बोर्डिंग स्कूल में दिल्ली की नाबालिक छात्रा के साथ चार साथी छात्रों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि इस मामले को दबाने का पूरा प्रयास किया गया। हालांकि जब छात्रा गर्भवती हुई तो उसे शहर के एक डॉक्टर के पास ले जाकर दवा पिलाई गई वहीं स्कूल की वार्डन ने भी उसे काढ़ा पिलाया। पुलिस ने चार छात्र जिसमें तीन नाबालिक थे उन्हें पकड़ा और स्कूल प्रबंधन के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को गिरफ्तार किया।इसमें मुख्य आरोपी छात्र को आजीवन कारावास की सजा स्थानीय अदालत ने सुनाई जबकि प्रबंधन के अधिकारियों को भी 7 से 10 साल की सजा सुनाई गई।

यह भी पढ़े :Uttarakhand highcourt news: उत्तराखण्ड सिर्फ शराब की गंध आने से नशे में नहीं हो सकता वाहन चालक

जुलाई 2021 में शिक्षक ने किया कुकर्म (dehradun school rape case breaking)

बताते चले देहरादून से सटे एक बोर्डिंग स्कूल में 17 जुलाई 2021 को एक छात्रा की मां ने पुलिस प्रशासन के पास शिकायत दर्ज करवाई। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्कूल में एक शिक्षक ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और यह बात बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले को भी दबाने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस ने मामले की कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर शिक्षक को 20 साल की सजा सुनाई।

जून 2025 : देहरादून के एक आवासीय शिक्षण संस्थान में दो विशेष रूप से सक्षम (ऑटेस्टिक) बच्चों के साथ हॉस्टल के केयर टेकर ने दुष्कर्म किया। 29 वर्षीय केयर टेकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला है वर्तमान में वह जेल में बंद है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top