Connect with us
Almora GIC Kulsibi News Vaishnavi Joshi and Gaurav Singh selected national school games
Image : Devbhoomi darshan ( Almora GIC Kulsibi News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / अल्मोड़ा: 69 वें नेशनल स्कूल गेम्स मे वैष्णवी जोशी और गौरव सिंह का हुआ चयन…

UTTARAKHAND NEWS अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: 69 वें नेशनल स्कूल गेम्स मे वैष्णवी जोशी और गौरव सिंह का हुआ चयन…

1 min read

Almora GIC Kulsibi News: 69 वें नेशनल स्कूल गेम्स मे वैष्णवी जोशी, गौरव सिंह का चयन, हॉकी में अपना दमखम दिखाते हुए आएंगे नजर..

Almora GIC Kulsibi News Vaishnavi Joshi and Gaurav Singh selected national school games: उत्तराखंड के होनहार नौनिहाल शिक्षा के क्षेत्र में तो आए दिन उपलब्धियां हासिल कर ही रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही वह खेल जगत में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है। हम आए दिन आपको ऐसे ही होनहार नौनिहालों से रूबरू करवाते रहते हैं जिन्होंने किसी विशेष क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की हो। आज हम आपको अल्मोड़ा जिले के गौरव सिंह और वैष्णवी जोशी से रूबरू करवाने वाले हैं जिनका चयन 69 वें नेशनल स्कूल गेम्स 2025 -26 के लिए हुआ है।

यह भी पढ़े :Sneh Rana Cricketer: उत्तराखंड की स्नेह राणा महिला प्रीमियर लीग WPL में दिखाएंगी दम, 75 लाख रूपए हुई धनवर्षा

देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज कुलसीबी के शिक्षक वीरेंद्र बिष्ट ने बताया कि उनके विद्यालय से एक छात्र और एक छात्रा का 69th वें नेशनल स्कूल गेम्स 2025 – 26 (SGFI) के लिए चयन हुआ है। दरअसल 27 जनवरी से 31 जनवरी तक झारखंड के रांची में आयोजित होने वाली बालक एवं बालिका हॉकी अंडर 17 प्रतियोगिता में कक्षा 12 की वैष्णवी जोशी पुत्री कुल प्रकाश जोशी निवासी मलयाल गांव व नैड़ी के गौरव सिंह पुत्र शेर सिंह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए नजर आएंगे। वैष्णवी और गौरव की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वही विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमचंद जोशी ने भी उन्हें बधाई प्रेषित की है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top