Connect with us
Uttarakhand agniveer bharti 2027: KRC ranikhet army bharti rally india army recruitment.
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand agniveer bharti 2027)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand agniveer bharti 2026: रानीखेत में 27 जुलाई से होगी अग्निवीर भर्ती

UTTARAKHAND NEWS अल्मोड़ा

Uttarakhand agniveer bharti 2026: रानीखेत में 27 जुलाई से होगी अग्निवीर भर्ती

1 min read

Uttarakhand agniveer bharti 2027 Uttarakhand agniveer bharti 2026 uttarakhand army bharti ranikhet army bharti 2026 ranikhet agniveer bharti uttarakhand breaking news today रानीखेत में 27 जुलाई से शुरू होगी सेना भर्ती रैली, उत्तराखंड-यूपी के CEE पास अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

Uttarakhand agniveer bharti 2027: KRC ranikhet army bharti rally india army recruitment uttarakhand breaking news today: भारतीय सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सेना भर्ती कार्यालय (Army Recruiting Office) अल्मोड़ा की ओर से रानीखेत में भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती रैली 27 जुलाई से 9 अगस्त 2026 तक रानीखेत स्थित सोमनाथ ग्राउंड, कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर (KRC) में आयोजित होगी। इसमें केवल वे अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जिन्होंने ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather: उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

इन पदों के लिए होगी भर्ती रैली (uttarakhand Indian Army Recruitment)

सेना की ओर से जारी जानकारी के अनुसार भर्ती रैली में सेंट्रल कैटेगरी के अंतर्गत जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO RT) और हवलदार एजुकेशन पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसके अलावा जोनल कैटेगरी के तहत सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट (Soldier NA) और सिपाही फार्मा (Soldier Pharma) पदों के लिए भी भर्ती की जाएगी। इन सभी पदों के लिए केवल ऑनलाइन सीईई परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ही फिजिकल भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

ईमेल और एडमिट कार्ड पर रखें नजर (uttarakhand army bharti Admit Card 2026)

सेना भर्ती से जुड़े अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से अपना पंजीकृत ईमेल चेक करते रहें, क्योंकि फिजिकल रैली की तिथि और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं वहीं भेजी जाएंगी। भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड 16 जुलाई 2026 से भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना होगा।

अग्निवीर क्लर्क और SKT अभ्यर्थियों के लिए अलग व्यवस्था (uttarakhand army bharti Agniveer Recruitment)

भारतीय सेना ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT) पदों के अभ्यर्थियों के लिए अलग से महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। इन पदों की फिजिकल भर्ती आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) लैंसडाउन की ओर से आयोजित की जाएगी। इसलिए संबंधित अभ्यर्थियों को रानीखेत भर्ती रैली के बजाय लैंसडाउन एआरओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले नवीनतम दिशा-निर्देश और कार्यक्रम पर विशेष नजर रखने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: पुरोहित भुवन चंद्र पंत की करंट लगने से मौत, हल्द्वानी में शिवपुराण के दौरान हादसा

समय पर तैयारी पूरी करने की सलाह (uttarakhand Army Rally 2026)

लेफ्टिनेंट कर्नल चेतन सिंह कबसूड़ी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होगी। सभी अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने दस्तावेज, शारीरिक तैयारी और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पहले से पूरी रखें, ताकि भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। रानीखेत में होने वाली यह सेना भर्ती रैली उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना पूरा करने का सुनहरा अवसर साबित हो सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत माध्यमों से जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें तथा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में भाग लें।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top