UTTARAKHAND NEWS अल्मोड़ा
Almora tiger attack: अल्मोड़ा सल्ट में आदमखोर बाघ पकड़ा अब 5 दिन बाद खुलेंगे स्कूल
1 min read
Almora tiger attack: अल्मोड़ा के सल्ट में आतंक फैलाने वाला हिंसक बाघ पकड़ा गया, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, 5 दिन बाद खुलेंगे स्कूल..
Almora tiger attack: leopard guldar tiger caught Almora Salt, schools to reopen after 5 days uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड मे जंगली जानवरों के हमले लगातार घातक साबित हो रहे हैं, जिसके चलते लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। ऐसी ही कुछ खबर बीते दिनों अल्मोड़ा जिले से सामने आई थी, जहां पर कॉर्बेट और कालागढ़ टाइगर रिजर्व से लगे तडम गांव में ग्रामीण को बाघ ने मारा था। इसी बीच अब आदमखोर बाघ को काबू में कर लिया गया है। इतना ही नहीं बल्कि रणनीति के तहत विशेषज्ञ शूटर दल ने बाघ के व्यवहार और गतिविधियों के तौर तरीकों का अध्ययन कर उसे ट्रैकुलाइज कर सुरक्षित कैद करा है।
यह भी पढ़े :Almora Tiger attack: अल्मोड़ा तल्ला सल्ट में महिपाल मेहरा को बाघ ने बनाया निवाला
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिनों अल्मोड़ा जिले के सल्ट तडम गांव मे बाघ ने एक ग्रामीण को अपना निवाला बनाया था। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल चुकी थी, वहीं अब हिंसक बाघ को शूटर दल ने अपने कब्जे में लिया है। इसी के साथ यह संशय भी दूर हो गया है, कि हिंसक वन्यजीव बाघ था या गुलदार। विशेषज्ञों का मानना है ,कि तडम में एक माह में दो घटनाओं में यही वयस्क नर बाघ शामिल था। बीते सोमवार की देर रात बाघ को बेहोश करने के बाद रामनगर स्थित कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के रेस्क्यू सेंटर पहुंचा दिया गया है।
कैद हुआ बाघ लोगो ने ली राहत की सांस (amlora tiger attack news)
बताते चलें तल्ला सल्ट में मोहान रेंज स्थित तड़म गांव के बौरड़ा तोक में बीते तीन मई की शाम 55 वर्षीय महिपाल सिंह मेहरा को बाघ ने निवाला बनाया था। यह घटना तब हुई थी जब वो अपनी पत्नी के साथ घास लेकर लौट रहे थे। घर के पास ही खेत में महिपाल सिंह पर बाघ ने पीछे से हमला किया था। ग्रामीणों ने दावा किया था कि हमलावर बाघ ही था, जिसके बाद हिंसक वन्यजीव बाघ है या गुलदार, डीएफओ दीपक सिंह के निर्देश पर वन विभाग ने पुष्टि के लिए ड्रोन व ट्रैप कैमरों की मदद से सर्च ऑपरेशन में जुटा था जिन्हे अब बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
यह भी पढ़े :Haridwar car Accident today: हरिद्वार नशे में धुत कार चालक ने स्कूली छात्राओं को मारी टक्कर गई जिंदगी
पांच दिन बन्द थे विद्यालय (almora tiger attack news school close)
आतंक का पर्याय बने बाघ को कैद करने के बाद अब बाघ प्रभावित क्षेत्र में पांच दिनों से बंद तीन सरकारी विद्यालय पुन: खोले जाएंगे। हालांकि बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से एहतियातन गश्त के साथ बच्चों को वन कर्मियों की निगरानी में स्कूल छोडने व घर भेजने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
