UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हरिद्वार
Haridwar car Accident today: हरिद्वार नशे में धुत कार चालक ने स्कूली छात्राओं को मारी टक्कर गई जिंदगी
1 min read
Haridwar car accident today : घर लौट रही छात्राओं को नशे में धुत कार चालक ने मारी टक्कर, एक की गई जिंदगी, परिजनों में मचा कोहराम
Haridwar car accident today: Drunk car driver hits schoolgirls in laksar road, died breaking news today car accident news live : उत्तराखंड में सड़क हादसे अपना कहर बरपा रहे हैं ,जिसके चलते अभी तक कई सारे लोगों की जिंदगी जा चुकी है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर हरिद्वार जिले से सामने आ रही है, जहां पर नशे में धुत कार चालक ने घर लौट रही छात्राओं को टक्कर मारी। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमें एक छात्रा की जिंदगी चली गई। छात्रा की मौत के बाद से उसके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand teacher vacancy: उत्तराखण्ड शिक्षा व्यवस्था का हाल प्रवक्ता के 4745 पद खाली
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के लक्सर खानपुर के मंसूरपुर डुममनपुरी के पास एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ। दरअसल बीते सोमवार को उत्तर प्रदेश के बिजनौर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा से उतरकर घर जा रही दो नाबालिक छात्राओं को जोरदार टक्कर मारी। इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद कार ने कुछ दूरी पर पैदल घर लौट रही डिग्री कॉलेज की तीन छात्राओं को उडाया।
हादसे मे गई छात्रा की ज़िंदगी (haridwar laksar road accident news live)
घटना की सूचना जैसे ही स्कूल मालिक संदीप भारद्वाज और अन्य लोगों को मिली तो वो तुरंत पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर घटनास्थल पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद उन्होंने एक छात्रा को देहरादून तथा दूसरी छात्रा को रुड़की के निजी अस्पताल भर्ती कराया। हालांकि देहरादून में उपचार के दौरान 20 वर्षीय छात्रा मीनू पुत्री बलधारी ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य छात्राओं का उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़े :Hantavirus alert: घर में दौड़ते हैं चूहे तो हो जाए सावधान हंता वायरस ने बढ़ाई चिंता
हिरासत में कर चालक (haridwar road accident news today)
जानकारी में पता चला है कि हादसे को अंजाम देने वाला कार चालक नशे मे धुत था, जिसे पुलिस प्रशासन द्वारा हिरासत में लिया गया है। घटना के बाद से मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
