UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल
Uttarakhand result 2026: संस्कृत शिक्षा परिषद 12वीं का परिणाम घोषित सक्षम प्रसाद बने उत्तराखण्ड टापर
1 min read
Uttarakhand result 2026 : संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी ,सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड के टॉपर..
Uttarakhand result 2026: Sanskrit Shiksha Parishad Uttar Madhyamik exam 12th Saksham Prasad topper Srinagar pauri Garhwal breaking news : उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025- 26 घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय श्रीनगर के कक्षा 12 वीं के छात्र सक्षम प्रसाद ने पूरे उत्तराखंड में प्रथम स्थान हासिल किया है। सक्षम की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
यह भी पढ़े :Pauri Garhwal bhukamp earthquake today: पौड़ी गढ़वाल में भूकंप, लगातार 2 झटकों से डोली धरती
बता दें टिहरी जिले के कीर्तिनगर के डागर पट्टी के पाली कसिल्ड गांव निवासी सक्षम प्रसाद फोदणी ने उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद उत्तर मध्यमा 12 वीं की परीक्षा में 93.4 % अंक हासिल कर उत्तराखंड में पहला स्थान प्राप्त किया है। सक्षम श्रीनगर के जयदयाल अग्रवाल विद्यालय के छात्र हैं, जिन्होंने पूरे प्रदेश में अपने विद्यालय का मान बढ़ाया है। सक्षम ने बताया कि वह विद्यालय के अलावा नियमित रूप से चार-पांच घंटे अध्ययन किया करते हैं।
ज्योतिष विषय में सबसे ज्यादा 99 अंक (Sanskrit Shiksha Parishad Uttar Madhyamik exam)
सक्षम ने ज्योतिष विषय में सबसे ज्यादा 99 अंक प्राप्त किए हैं। सक्षम का कहना है कि वह अपना भविष्य उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बनाना चाहते हैं। इससे पहले सक्षम ने हाई स्कूल की परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया था। सक्षम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों समेत अभिभावकों को दिया है।
यह भी पढ़े :Nainital news today: नैनीताल वनकर्मी का शव गधेरे से बरामद, 5 अप्रैल से था लापता
सक्षम के पिता है पुजारी बेटे ने मारी उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद परीक्षा मे बाजी (Saksham Prasad topper Srinagar pauri Garhwal)
बताते चले सक्षम दिनेश प्रसाद फोदणी और सर्वेश्वरी देवी के सुपुत्र हैं। सक्षम के पिता पूजा पाठ का काम करते हैं जबकि सक्षम की माता गृहिणी है।
