Connect with us
Atal pension Yojana 2026 APY Scheme 2026 Government Pension Scheme india Hindi
Image : सांकेतिक फोटो (Atal pension Yojana 2026)

Home / BUSINESS NEWS / Atal pension Yojana: अटल पेंशन योजना में बड़ा बदलाव, मिल सकती है ₹10 हजार महीना पेंशन

BUSINESS NEWS Highlights

Atal pension Yojana: अटल पेंशन योजना में बड़ा बदलाव, मिल सकती है ₹10 हजार महीना पेंशन

1 min read

Atal pension Yojana 2026:  अटल पेंशन योजना में बड़ी तैयारी, सरकार बढ़ा सकती है पेंशन राशि दोगुनी Atal Pension Yojana Update 2026

Atal Pension Yojana Update 2026 |APY Scheme 2026| Government Pension Scheme| Monthly Pension Scheme India|: देश के करोड़ों लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार की लोकप्रिय अटल पेंशन योजना (APY) के तहत मिलने वाली मासिक पेंशन राशि को बढ़ाने की तैयारी चल रही है। अभी इस योजना में 60 वर्ष की आयु के बाद ₹1,000 से ₹5,000 प्रति माह तक गारंटीड पेंशन दी जाती है, लेकिन बढ़ती महंगाई को देखते हुए इसे बढ़ाकर ₹10,000 प्रति माह किए जाने पर विचार किया जा रहा है। हाल की रिपोर्टों में इस प्रस्ताव को लेकर चर्चा तेज बताई जा रही है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand insurance policy salary: सफाई कर्मचारियों का होगा 10 लाख का बीमा बढ़ेगी सैलरी

(Atal Pension Yojana Update 2026)

सूत्रों के अनुसार वित्त मंत्रालय और पेंशन नियामक संस्थाओं के बीच इस प्रस्ताव पर मंथन जारी है। सरकार का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों, छोटे दुकानदारों, किसानों, ड्राइवरों और कम आय वर्ग के लोगों को बुढ़ापे में बेहतर आर्थिक सुरक्षा देना है। यदि यह फैसला लागू होता है, तो करोड़ों परिवारों को सीधा लाभ मिल सकता है।

(APY Subscriber News)

इस योजना की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। हाल ही में अटल पेंशन योजना ने 9 करोड़ से अधिक नामांकन का आंकड़ा पार कर लिया है। वित्त वर्ष 2025-26 में ही 1.35 करोड़ से ज्यादा नए लोग इस योजना से जुड़े, जो अब तक का रिकॉर्ड माना जा रहा है। सरकार अब गांव-गांव जाकर नामांकन बढ़ाने की तैयारी में भी जुटी हुई है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजना से जोड़ा जा सके।

यह भी पढ़े : छोटी बचत, बड़ी सुरक्षा: शुरू करें एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी LIC Jeevan Anand Policy online

(Atal Pension Yojana Eligibility)

इस योजना का लाभ मुख्य रूप से उन लोगों को मिलता है जो आयकर (Income Tax) नहीं भरते हैं और असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं। 18 से 40 वर्ष के बीच का कोई भी भारतीय नागरिक, जिसके पास बैंक या पोस्ट ऑफिस में बचत खाता हो, इस योजना में शामिल हो सकता है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि 1 अक्टूबर 2022 के बाद income-tax payer व्यक्ति नया APY account नहीं खोल सकता।

(Atal Pension Yojana Benefits)

योजना के तहत लाभार्थी अपनी क्षमता के अनुसार योगदान जमा करता है और 60 वर्ष की आयु के बाद उसे तय राशि के अनुसार मासिक पेंशन मिलती है। सरकार अब पेंशन राशि को महंगाई के अनुरूप और आकर्षक बनाने पर विचार कर रही है, ताकि भविष्य में लोगों को अधिक आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

कुल मिलाकर, यदि सरकार इस प्रस्ताव पर मुहर लगाती है, तो अटल पेंशन योजना देश के करोड़ों परिवारों के लिए बुढ़ापे की सबसे बड़ी आर्थिक सुरक्षा योजना बन सकती है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in BUSINESS NEWS

To Top