Connect with us
Uttarakhand insurance policy salary: Sanitation workers will be insured for Rs 10 lakh, salary will increase breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand insurance policy salary)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand insurance policy salary: सफाई कर्मचारियों का होगा 10 लाख का बीमा बढ़ेगी सैलरी

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand insurance policy salary: सफाई कर्मचारियों का होगा 10 लाख का बीमा बढ़ेगी सैलरी

1 min read

Uttarakhand insurance policy salary  : सफाई कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, 10 लाख का होगा बीमा, वेतन वृद्धि के भी निर्देश

Uttarakhand insurance policy salary: Sanitation workers will be insured for Rs 10 lakh, salary will increase breaking news today : उत्तराखंड के सफाई कर्मचारियों के लिए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की ओर से एक राहत की खबर सामने आ रही है, कि अब उनके बीमा कवर को ₹5 लाख से बढाकर 10 लाख रुपए करने के निर्देश आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना की ओर से दिए गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि इसके साथ ही उपनल और पीआरडी कर्मचारियों के समान वेतन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand UPNL news today: सरकार बदलेगी उपनल अनुबंध नीति संसोधित किया जाएगा कांट्रेक्ट

बता दें राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने बताया कि स्वच्छता कर्मचारी समाज के लिए महत्वपूर्ण है जिनके हितों की रक्षा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने मोहल्ला स्वच्छता समिति के कर्मचारियों के नियमितीकरण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छता कर्मचारियों को श्रम विभाग के अंतर्गत कुशल एवं अर्ध कुशल श्रेणी में रखने का भी प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इसके अलावा मैन्युअल स्कैवेंजिंग से जुड़े कर्मचारियों के सर्वेक्षण को पारदर्शिता से करने की बात कही।

रोबोटिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश (Uttarakhand insurance policy) 

बताते चले सीवर लाइन की सफाई के लिए रोबोटिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जल संस्थान को रोबोट का प्रदर्शन करने के निर्देश दिए गए। नगर निगम देहरादून के 715 बाह्य स्रोतों से नियुक्त कर्मचारियों के प्रस्ताव पर शीघ्र स्वीकृति के अनुरोध करने को कहा गया। स्वच्छता कर्मचारियों के ₹1 लाख तक के ऋण माफी के संबंध में भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़े :Kathgodam ranibagh bypass: 18.22 करोड़ से बनेगा काठगोदाम रानीबाग बाईपास जाम से मिलेगी निजात

उपनल कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन का लाभ देने के दिये निर्देश 

बीते बुधवार को सफाई कर्मचारियों व उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई इस बैठक में कई अधिकारी और संगठन से जुड़े लोग उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज और दून अस्पताल के उपनल कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन का लाभ देने के शीघ्र निर्देश दिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top