UTTARAKHAND NEWS चमोली
Badrinath highway news today: बद्रीनाथ हाईवे नंदप्रयाग में बंद, रात में वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही
1 min read
Badrinath highway news today : बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में नौ दिनों तक रात में यातायात रहेगा प्रभावित, वैकल्पिक मार्ग से होगी आवाजाही
Badrinath highway news today: closed in Nandprayag for 9 days, movement through alternative route at night uttarakhand roads breaking : उत्तराखंड के चमोली जिले से यात्रियों के लिए एक बड़ी महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है ,कि आगामी चारधाम यात्रा 2026 को देखते हुए बदरीनाथ हाईवे पर स्थित नंदप्रयाग स्लाइडिंग जोन में सुधारीकरण कार्य शुरू हो रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए स्लाइडिंग जोन एरिया में रोजाना रात 9:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। इसलिए वाहनों को नंदप्रयाग कोठियालसैंण मोटर मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा जहाँ से वाहन गुजरेंगे।
यह भी पढ़े :उत्तराखण्ड की वादियों में शूट हुई जान अभी बाकी है फिल्म, बड़े पर्दे पर होगी रिलीज Jaan abhi baaki hai movie
बता दें चमोली जिले के पीएमयू एनएचआईडीसीएल महाप्रबंधक की ओर से एक पत्र दिया गया है, जिसमें चमोली उप जिला अधिकारी के निरीक्षण रिपोर्ट और पुलिस की ओर से अवगत कराया गया है, की बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के नंदप्रयाग मे PQC का काम चल रहा है। PQC यानी पेवमेंट क्वालिटी कंक्रीट भारी वाहनों के बोझ को झेलने वाली टिकाऊ उच्च गुणवत्ता वाली कंक्रीट का काम किया जा रहा है। हालांकि वाहनों के लगातार आवागमन की वजह से काम प्रभावित हो रहा है।
12 अप्रैल से 20 अप्रैल तक बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के नंदप्रयाग में नही चलेंगे वाहन (Badrinath highway news today)
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के नंदप्रयाग में PQC के काम मे बाधा उत्पन्न ना हो इसको ध्यान में रखते हुए 12 अप्रैल से 20 अप्रैल तक रात 9:00 बजे से सुबह 5:00 तक यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया है। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान वाहन नंदप्रयाग सैकोट कोठियालसैंण चमोली मोटर मार्ग से वाहनों को डाइवर्ट किए जाने की संस्तुति प्रस्तुत की गई है।
यह भी पढ़े :Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ कलयुगी बेटे ने हथौड़े से खत्म कर दी पिता की जिंदगी
पुलिस प्रशासन ने कि आमजन से महत्वपूर्ण अपील (Badrinath highway news today: closed in Nandprayag for 9 days)
बताते चले कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं, कि इन नौ दिनों के भीतर की अवधि में अतिरिक्त मशीनों और मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि काम समय पर पूरा हो सके। वही आमजन की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए चमोली पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट एवं यातायात निरीक्षक दिगंबर उनियाल ने वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण भी किया। इसके अलावा उन्होंने सड़क किनारे खड़े वाहनों को अव्यवस्थित ढंग से खड़ा ना करने और अपने वाहनों को केवल चिन्हित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही पार्क करने की अपील की ताकि यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।
