Connect with us
Pithoragarh news today: jakh puran bishan ram murder case killed by his son uttarakhand breaking latest update hindi samachar aaj ki khabar
Image : social media ( Pithoragarh news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ कलयुगी बेटे ने हथौड़े से खत्म कर दी पिता की जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ कलयुगी बेटे ने हथौड़े से खत्म कर दी पिता की जिंदगी

1 min read

Pithoragarh news today  : बेटे ने पिता की करी ह्त्या, हथौड़े से किया हमला..

Pithoragarh news today: jakh puran bishan ram murder case killed by his son uttarakhand breaking latest update hindi samachar aaj ki khabar : उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में तो अपराध तेजी से पैर पसार ही रहे हैं ,लेकिन इसके साथ ही अब पर्वतीय क्षेत्रों में भी ह्त्या, मारपीट जैसी घटनाएं घटित हो रही है जिससे प्रदेश का माहौल लगातार खराब हो रहा है। ऐसी ही कुछ दिल दहला देने वाली खबर पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रही है, जहां पर एक बेटे ने अपने ही पिता की हथौड़े से पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है ,वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand school admission age: कक्षा 1 एडमिशन नियम संकट में 4000 बच्चों का भविष्य

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर जाख पुरान गांव के निवासी 50 वर्षीय बिशन राम का अपने 28 वर्षीय बेटे गौरव कुमार के साथ बीते शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा की गौरव ने कहासुनी में अपने पिता पर हथौड़े से वार कर दिए।

भतीजे ने दी एंबुलेंस को सूचना ( pithoragarh news today)

घटनाक्रम के बाद दोनों पिता पुत्र शांति से सो गए थे ,लेकिन बीते शनिवार की सुबह जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो बिशन राम के भतीजे सूरज कुमार ने अपने बच्चे को उन्हे देखने के लिए भेजा। इस दौरान बच्चे ने बताया कि दादा गंभीर रूप से घायल पड़े हुए हैं। इसके बाद सूरज कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना तुरंत 112 नंबर पर दी।

यह भी पढ़े :Pauri Garhwal bhukamp earthquake today: पौड़ी गढ़वाल में भूकंप, लगातार 2 झटकों से डोली धरती

डॉक्टरो ने बिशन राम को किया मृत घोषित ( pithoragarh crime news latest)

घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची जिसके जरिए बिशन राम को जिला अस्पताल ले जाया गया ,जहां पर इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वार्ड में शिफ्ट किया गया। हालांकि कुछ देर बाद ही घायल बिशन राम ने दम तोड़ दिया। डॉक्टर का कहना है कि मृतक के पैर और पसलियों में चोटे थी।

आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज (Pithoragarh news today: jakh puran bishan ram murder case) 

पुलिस प्रशासन द्वारा मृतक के बेटे गौरव कुमार के खिलाफ 105 BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आज रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

हत्यारा निकला छोटा बेटा, हथौडे से कर दी पिता की ह्त्या 

बताते चले मृतक का बड़ा बेटा दिल्ली में नौकरी करता है, जिसका परिवार पिथौरागढ़ के ऐंचोली में रहता है, जबकि बिशन राम भी अपनी पत्नी और बड़े बेटे के साथ रहते थे। बिशन राम का छोटा बेटा गांव में अकेला रहता है वहीं बीते शुक्रवार की शाम को ही बिशन राम गांव गए थे, इसी दौरान दोनों पिता पुत्र के बीच विवाद हुआ था। लेकिन बिशन राम इस बात से अनजान थे, कि उनका बेटा ही उनकी जिंदगी हमेशा के लिए छीन लेगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top