Connect with us
Bageshwar Bhukamp earthquake today: felt in 10:32 AM joshimath chamoli Bageshwar breaking news
सांकेतिक फोटो Bageshwar Bhukamp earthquake today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Bageshwar bhukamp earthquake today: उत्तराखण्ड भूकंप के झटको से डोली बागेश्वर की धरती

UTTARAKHAND NEWS बागेश्वर

Bageshwar bhukamp earthquake today: उत्तराखण्ड भूकंप के झटको से डोली बागेश्वर की धरती

1 min read

Uttarakhand Earthquake News Bageshwar bhukamp earthquake today| बागेश्वर में महसूस हुए भूकंप के झटके, दहशत में लोग

Bageshwar Bhukamp earthquake today: felt in 10:32 AM joshimath chamoli Bageshwar breaking news: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर बागेश्वर जिले से सामने आ रही है जहां रविवार सुबह धरती भूकंप के लगातार दो झटको से डोल उठी। जिससे स्थानीय लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया और डरे सहमें दहशतज़दा ग्रामीण अपने घरों से बाहर की ओर दौड़ पड़े। हालांकि तीव्रता कम होने के कारण किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन अचानक धरती हिलने से लोग घरों से बाहर निकल आए।

Bageshwar bhukamp Earthquake Magnitude Update | रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता, सतह के पास केंद्र

नेशनल सेंटर आफ सिस्मोलाजी के अनुसार रविवार सुबह 10 बजकर 32 मिनट 33 सेकंड पर आए भूकंप के पहले झटके की तीव्रता 3.1 मापी गई है, जिसका केंद्र जमीन से महज 5 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। कम गहराई के कारण झटके आसपास के इलाकों में स्पष्ट रूप से महसूस किए गए, हालांकि यह तीव्रता नुकसान पहुंचाने के लिहाज से कम मानी जाती है।

Bageshwar chamoli bhukamp earthquake today Seismic Activity Uttarakhand | जोशीमठ के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में दर्ज हुआ केंद्र

भूकंप का केंद्र जोशीमठ से करीब 61 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व दिशा में बताया गया है। यह पूरा क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील जोन में आता है, जहां समय-समय पर हल्की गतिविधियां दर्ज होती रहती हैं।

Disaster Alert India | सुबह 10:46 बजे आया दूसरा झटका, लोग घरों से बाहर निकले

इसके कुछ ही देर बाद 10 बजकर 46 मिनट पर बागेश्वर जिले में भूकंप का दूसरा झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.6 मैग्नीट्यूड और गहराई जमीन की सतह से 5 किमी नीचे रिकार्ड की गई जबकि भूकंप का केंद्र जोशीमठ से करीब 57 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व दिशा में बागेश्वर जिलांतर्गत बताया गया है। कई लोगों ने बताया कि उन्हें अचानक कंपन महसूस हुआ, जिसके बाद एहतियातन वे खुले स्थानों की ओर चले गए। हालांकि कुछ ही सेकंड में स्थिति सामान्य हो गई।

Bageshwar Bhukamp earthquake today: felt in 10:32 AM joshimath chamoli Bageshwar breaking news.jpg

Bageshwar Bhukamp earthquake today: felt in 10:32 AM joshimath chamoli Bageshwar breaking news.jpg

Safety Awareness Earthquake | प्रशासन सतर्क, किसी नुकसान की नहीं सूचना

प्रशासन की ओर से फिलहाल किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित विभाग हालात पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। एहतियाती तौर पर तहसील स्तर के अधिकारियों से भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों की रिपोर्ट मांगी गई है।
Bageshwar bhukamp earthquake today: उत्तराखण्ड भूकंप के झटको से डोली बागेश्वर की धरती

Uttarakhand Disaster Zone | भूकंप संवेदनशील क्षेत्र में बढ़ती चिंता

उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से संवेदनशील राज्यों में गिना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार यहां छोटी-छोटी गतिविधियां भविष्य के बड़े खतरे का संकेत भी हो सकती हैं, इसलिए सतर्कता और जागरूकता बेहद जरूरी है।
यह भी पढ़ें- Ramnagar news Today: रामनगर में दो नाबालिग छात्राएं दो छात्रों संग स्कूल ड्रेस में होटल से मिलीं

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top