Connect with us
Ramnagar news today: Two minor girl students were found in school uniform with two students in a hotel
Image : सांकेतिक फोटो ( Ramnagar News Today Hindi)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Ramnagar news Today: रामनगर में दो नाबालिग छात्राएं दो छात्रों संग स्कूल ड्रेस में होटल से मिलीं

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Ramnagar news Today: रामनगर में दो नाबालिग छात्राएं दो छात्रों संग स्कूल ड्रेस में होटल से मिलीं

1 min read

Ramnagar News Today Hindi:  Ramnagar News: स्कूल ड्रेस में होटल पहुंचीं दो नाबालिग छात्राएं, दो छात्रों संग मिले चारों, मामले की जांच जारी

Ramnagar news today: Two minor girl students were found in school uniform with two students in a hotel:||Ramnagar news today Hindi love jihad case Ramnagar||उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर के कानियां क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक होटल के कमरे में स्कूल ड्रेस पहने दो नाबालिग छात्राओं के मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि छात्राओं के साथ दो छात्र भी मौजूद थे, जिनमें एक छात्र मुस्लिम समुदाय से बताया जा रहा है। इसी वजह से कुछ लोगों द्वारा मामले को लव जिहाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच जारी होने की बात कही है।

यह भी पढ़े :UKPSC Exam calendar 2026: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

(Hotel Raid in Ramnagar)

जानकारी के अनुसार दोनों छात्राएं शहर के एक प्रतिष्ठित इंटर कॉलेज की बताई जा रही हैं। सूचना मिलने पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन जोशी ने पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद सब इंस्पेक्टर जोगा सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करते हुए दो छात्राओं व दो छात्रों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले जाया गया।

(Ramnagar Breaking News)

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि नाबालिग छात्राओं और छात्रों को होटल में कमरा कैसे दिया गया तथा क्या प्रवेश के समय पहचान पत्रों की जांच की गई थी। बिना वैध आईडी के कमरा देने को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस होटल प्रबंधन से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े :Dehradun accident news today: देहरादून मोहब्बेवाला में बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर

(पुलिस विभाग की जांच पड़ताल जारी Police Investigation Update)

पुलिस ने होटल को फिलहाल सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। होटल के दस्तावेज, एंट्री रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। छात्राओं के परिजनों को सूचना दे दी गई है और संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top