Connect with us
Bageshwar News: Bride absconded 12 days after marriage in Bageshwar kapkote area
Image : social media ( Bageshwar Marriage News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Bageshwar News: बागेश्वर में शादी के 12 दिन बाद दुल्हन हुई फरार…

UTTARAKHAND NEWS बागेश्वर

Bageshwar News: बागेश्वर में शादी के 12 दिन बाद दुल्हन हुई फरार…

1 min read

Bageshwar Marriage News: 12 दिन भी नही टिक पाए सात वचनों फेरे, हुआ था प्रेम विवाह, नवविवाहिता दूसरे प्रेमी संग हुई फरार…

Bageshwar Marriage News: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है जहां पर प्रेम विवाह होने के 12 दिन बाद नव विवाहिता अपने दूसरे प्रेमी संग फरार हो गई है। इतना ही नहीं बल्कि नवविवाहित घर से पैसे और जेवर लेकर फरार हुई है जिसके बाद से उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा है। जानकारी के मुताबिक युवक युवती से 15 साल से प्रेम करता था बावजूद इसके युवक को प्रेम विवाह होने के बाद भी धोखा मिल गया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Marriage Bride: शादी से पहले ही हरिद्वार में दुल्हन फरार…

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौरा के सेला गांव के निवासी चन्दन का विवाह बीते 18 अप्रैल को बागेश्वर जिले की बिलोना की निवासी एक युवती से बड़ी धूमधाम से हुआ था जिसके चलते शादी के दिन दोनों दूल्हा दुल्हन ने शादी के शुभ अवसर पर खूब डांस भी किया लेकिन शादी के महज 12 दिन बाद नवविवाहिता ने अपने पति से मायके जाने की बात कही जिस पर चंदन उसे उसके मायके छोड़ आए जहाँ युवती ने कहा की उसे अपने दोस्तो को पार्टी करानी है ये कहकर युवती बाजार गई और बताया कि मै शाम को घर आ जाऊंगी लेकिन वो वापिस घर नहीं लौटी । काफी देर तक जब वो घर नही लौटी तो उसके पति ने उसे फोन कर पूछा की कहां हो तो युवती ने खराब मौसम होने के कारण बाजार के पास मामा के घर जाने की बात कहीं 2 मई को जब चंदन ने उसे फोन किया तो युवती ने  अपना फोन बन्द कर दिया।  नव विवाहिता की आनाकानी  के बीच  चंदन उसके ननिहाल पहुंचा तो उसकी पत्नी का वहां कुछ आता पता नहीं था इतना ही नहीं बल्कि वह ननिहाल पहुंची ही नहीं थी। जानकारी के मुताबिक चंदन बीते 15 सालों से युवती से प्यार करता था जिनका प्रेम विवाह हुआ था। उसी रात से उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा है घर से सारे जेवरात भी ले गई है। पीड़ित युवक चंदन ने बताया कि उसे विनोद कुमार नाम के युवक ने इंस्टाग्राम आईडी पर उसे कॉल के जरिए जानकारी दी की उनकी पत्नी उसके पास है और बताया की वो युवती को 6 साल से प्यार करता है । पीड़ित चंदन का कहना है कि वह उनके घर से जितने भी पैसे और जेवर लेकर गई है वह उन्हें वापस लौटा दिए जाएं बाकी अब वो युवती से कोई भी संबंध नहीं रखना चाहते है । बताते चलें अगले दिन खुद ही नव विवाहिता ने फोन कर चंदन को बताया कि वह पिथौरागढ़ के निवासी अपने प्रेमी के साथ है और अब उसी के साथ रहना चाहती है।  ये  कहकर नव विवाहिता ने अपने पति चंदन से उसे भूल जाने की बात कही।पीड़ित युवक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन के पास पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top