Connect with us
Baluwakot Pithoragarh news today: woman cheated her husband for whom was marriage another woman uttarakhand breaking live love betrayal case
Image : सांकेतिक फोटो ( Pithoragarh news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ जिसके लिए पति से बेवफाई उसी ने कर ली दूसरी महिला से शादी

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ जिसके लिए पति से बेवफाई उसी ने कर ली दूसरी महिला से शादी

1 min read

Uttarakhand Nepal border news:  Pithoragarh Love Betrayal Case Uttarakhand | पति को छोड़ने के बाद मिला धोखा, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

Uttarakhand Nepal border news: new Nepal govt, customs duty on Indian goods worth ₹100 security force also increased live update today:  उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ जिले से रिश्तों के भरोसे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने नई जिंदगी की उम्मीद में अपना घर-परिवार दांव पर लगा दिया, लेकिन अंत में उसे धोखे का सामना करना पड़ा। जिस शख्स के साथ भविष्य के सपने संजोकर महिला ने अपने पति से बेवफ़ाई की, उसी ने अचानक साथ छोड़ दिया और किसी और से शादी कर ली।

यह भी पढ़े :CBSE board result 2026: सीबीएसई 10वीं के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक 10th result 2026

Pithoragarh Marriage case Promise Fraud | शादी के झांसे में एक साल तक शोषण का आरोप

पुलिस के अनुसार, बलुवाकोट क्षेत्र की रहने वाली महिला का एक युवक यश वर्मा से वर्ष 2024 में परिचय हुआ, जो रिश्तेदारी के माध्यम से जुड़ा था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और युवक ने शादी का भरोसा दिलाते हुए महिला के साथ संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि इसी भरोसे के आधार पर उसके साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए गए। बताया गया है कि आरोपी युवक यश महिला की बुआ की बहू का भाई लगता है।

Baluwakot Pithoragarh news today Divorce Decision Impact | प्रेमी के कहने पर पति से अलग हुई महिला

महिला ने बताया कि यश ने उसे विश्वास दिलाया था कि यदि वह अपने पति से कानूनी रूप से अलग हो जाती है, तो वह उससे विवाह करेगा। इस भरोसे में आकर महिला ने अपने वैवाहिक जीवन को समाप्त करने का निर्णय लिया और वर्ष 2025 में तलाक की प्रक्रिया शुरू कर दी। उस समय उसे यह अंदाजा भी नहीं था कि यह फैसला उसकी जिंदगी को पूरी तरह बदल देगा।

यह भी पढ़े:Sara Ali khan Uttarakhand: उत्तराखण्ड पहुंची सारा अली खान 18 किमी ट्रेकिंग बर्फबारी का लिया आनंद

Pithoragarh marriage news today Betrayal Before Marriage | तलाक के दौरान ही युवक ने रचा ली दूसरी शादी

घटना ने उस वक्त नाटकीय मोड़ लिया जब महिला को पता चला कि जिस व्यक्ति के लिए उसने अपना घर छोड़ा, उसने उसी दौरान किसी अन्य युवती से विवाह कर लिया है। यह खबर मिलते ही महिला के सामने खड़ी जिंदगी अचानक बिखर गई और वह मानसिक रूप से टूट गई।

Pithoragarh Police Action BNS Section 69 | आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज किया। थाना बलुवाकोट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी यश वर्मा मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के धारचूला तहसील क्षेत्र के जौलजीबी के बलमरा गांव का रहने वाला है और वर्तमान में सैनिक कॉलोनी, संजयनगर, थाना इज्जतनगर बरेली (उत्तर प्रदेश) में रहता है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़े :Viral child news today: बंदरों के लिए रखा जहरीला खाना खाने से 4 वर्षीय मासूम की गई जिंदगी

Pithoragarh news today Family Crisis Story Social Awareness & Legal Warning | छह साल की बेटी के साथ दोराहे पर खड़ी महिला

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा प्रभावित महिला का परिवार हुआ है। महिला की एक छह साल की बेटी भी है, जो अब इस स्थिति का हिस्सा बन गई है। पति से संबंध टूटने की कगार पर हैं और प्रेमी का साथ छूट जाने के बाद महिला खुद को असमंजस भरी स्थिति में पा रही है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top