UTTARAKHAND NEWS देहरादून
CBSE board result 2026: सीबीएसई 10वीं के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक 10th result 2026
1 min read
cbse board result 2026 : CBSE Board Result 2026 | 10वीं के नतीजे घोषित
Breaking News: cbse board result 2026 10th class declared today topper live update uttarakhand DevBhoomi darshan live : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर देश की राजधानी नई दिल्ली से सामने आ रही है। दरअसल देशभर के लाखों विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद अहम साबित हो सकता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कभी भी कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए है। सुबह से ही आधिकारिक वेबसाइट्स पर गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि इंतजार अब ज्यादा लंबा नहीं रहेगा।
यह भी पढ़े :Tehri lake Sea plane: टिहरी झील में पहली बार उतरा सी प्लेन, सफल रहा लैंडिंग टेकआफ ट्रायल
CBSE Result Update Live | 26 लाख से अधिक छात्रों को रिजल्ट का इंतजार
इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 26 लाख से ज्यादा छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा फरवरी-मार्च के बीच आयोजित की गई थी और इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को तेज गति से पूरा किया गया है, ताकि छात्रों को आगे की पढ़ाई और विषय चयन में देरी न हो।
How to Check CBSE Result | ऐसे देखें और डाउनलोड करें अपना रिजल्ट
रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट
cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर, जन्मतिथि और स्कूल कोड की आवश्यकता होगी। इसके अलावा results.digilocker.gov.in और उमंग ऐप/वेबसाइट umang.gov.in पर देख सकते है। होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर लॉगिन डिटेल भरते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र चाहें तो इसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
DigiLocker CBSE Result 2026 | डिजीलॉकर पर भी मिलेगा स्कोरकार्ड
छात्र डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी अपना परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए पहले से अकाउंट सक्रिय करना और पिन सेट करना जरूरी है। बोर्ड आमतौर पर रिजल्ट जारी करने से पहले यह सुविधा सक्रिय करता है, ताकि वेबसाइट पर दबाव कम किया जा सके।
CBSE Result 2026 Important Update | टॉपर्स लिस्ट नहीं होगी जारी
पिछले वर्षों की तरह इस बार भी बोर्ड ने टॉपर्स की सूची जारी नहीं करने का फैसला बरकरार रखा है। इसका उद्देश्य छात्रों के बीच अनावश्यक प्रतिस्पर्धा और मानसिक दबाव को कम करना है। शिक्षा विशेषज्ञ इसे छात्रों के हित में लिया गया सकारात्मक कदम मान रहे हैं।
यह भी पढ़े :Uttarakhand mausam update: उत्तराखंड फिर बदलेगा मौसम 5 दिन बारिश बर्फबारी का अलर्ट
Grace Marks Policy CBSE | ग्रेस मार्क्स से मिल सकती है राहत
सूत्रों के अनुसार, इस बार भी ग्रेस मार्क्स की नीति लागू की जा सकती है। यदि कोई छात्र एक-दो अंकों से पास होने से चूकता है, तो उसे अतिरिक्त अंक देकर उत्तीर्ण घोषित किया जा सकता है। हालांकि, अंतिम निर्णय पूरी तरह बोर्ड के विवेक पर निर्भर करेगा।
Provisional Marksheet Use | एडमिशन में काम आएगा प्रोविजनल रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद डाउनलोड किया गया स्कोरकार्ड प्रोविजनल होगा, जिसे छात्र 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए उपयोग कर सकते हैं। मूल अंकपत्र संबंधित स्कूलों के माध्यम से बाद में उपलब्ध कराया जाएगा।
Student Advisory | फर्जी लिंक से रहें सतर्क, आधिकारिक साइट पर ही करें भरोसा
रिजल्ट के समय इंटरनेट पर कई भ्रामक लिंक सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में छात्रों को केवल आधिकारिक वेबसाइट या विश्वसनीय प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करने की सलाह दी गई है। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
