Connect with us
Berinag news today: Deepak Nevliya welcomed as Berinag BJP Foundation Day Monitoring Committee member
फोटो देवभूमि दर्शन BJP Foundation Day

Home / UTTARAKHAND NEWS / Berinag news today: बेरीनाग भाजपा स्थापना दिवस अनुश्रण समिति सदस्य बने दीपक नेवलिया का स्वागत

UTTARAKHAND NEWS

Berinag news today: बेरीनाग भाजपा स्थापना दिवस अनुश्रण समिति सदस्य बने दीपक नेवलिया का स्वागत

1 min read

Berinag news today: Deepak Nevliya welcomed as Berinag BJP Foundation Day Monitoring Committee member: त्रिपुरा देवी में भाजपा स्थापना दिवस पर संगठनात्मक मंथन, अनुश्रण समिति सदस्य बनने पर दीपक नेवलिया का स्वागत

Berinag news today: Deepak Nevliya welcomed as Berinag BJP Foundation Day Monitoring Committee member: पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के त्रिपुरा देवी में रविवार को राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र उस समय बन गया, जब विधायक आवास पर एक साथ संगठनात्मक बैठक और स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अवसर था भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस का, जिसे कार्यकर्ताओं ने उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ मनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत धामी सरकार में अनुश्रण समिति के सदस्य बनाए जाने पर दीपक नेवलिया के सम्मान से हुई। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद आयोजित बैठक में पार्टी के स्थापना दिवस के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा, संगठन की अब तक की यात्रा और राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं का अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की भावना ही संगठन की असली ताकत है, जिसने पार्टी को वैश्विक स्तर पर एक मजबूत राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित किया है।

इस मौके पर संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने पर जोर दिया गया। खासतौर पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के संकल्प को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विचार-विमर्श हुआ।

कार्यक्रम में विधायक फकीर राम टम्टा सहित विभिन्न मंडलों और मोर्चों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें नगर मंडल, ग्रामीण मंडल और महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ कई पूर्व पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक का संचालन विमलेश पंत ने किया।

यह भी पढ़ें- Haldwani school news: हल्द्वानी किताब खरीदने का दबाव बना रहे स्कूलों पर होगी कार्रवाई

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top