UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Bhimtal tiger attack today: भीमताल ज्योलिकोट में बाघ ने हेमा पांडे को बनाया निवाला
1 min read
Bhimtal tiger attack today : Nainital Tiger Attack News | ज्योलीकोट में बाघ का हमला, महिला की मौत से गांव में दहशत
Bhimtal tiger attack today: hema pandey of jyolikot died leopard tiger attack nainital breaking uttarakhand human wildlife case latest news: Bhimtal tiger attack today Uttarakhand Tiger Attack | Wildlife Conflict India | Forest Department News : उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आज नैनीताल जिले में हुए बाघ के हमले ने एक बार फिर इंसान और वन्यजीव संघर्ष की भयावह तस्वीर सामने रख दी है। खबर भीमताल विकासखण्ड के ज्योलीकोट क्षेत्र के ज्योली गांव की है, जहां सुबह का सामान्य दिन उस समय अचानक मातम में बदल गया, जब 52 वर्षीय महिला की जान एक खूंखार बाघ के हमले में चली गई। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल गहरा गया है।
यह भी पढ़े :Rudrapur news today: रूद्रपुर नाम बदलकर महिला से की बातचीत अचानक पहुंचा घर बुलानी पड़ी पुलिस
Bhimtal Breaking News Nainital | jyolikot tiger attack today Tiger Attack Case | Rural Safety Issue
मृतका की पहचान हेमा पांडे पत्नी दया किशन पांडे के रूप में हुई है, जो रोज की तरह बुधवार सुबह करीब 9 बजे घर से मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल की ओर गई थीं। उनके साथ दो अन्य महिलाएं भी थीं, लेकिन कुछ समय बाद जब वह नजर नहीं आईं तो साथ की महिलाएं घबराकर गांव लौट आईं। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण जंगल की ओर दौड़े, जहां खोजबीन के दौरान महिला का क्षत-विक्षत शव मिला।
Bhimtal nainital tiger news today Human Wildlife Conflict | Uttarakhand Forest News | Safety Alert
ग्रामीणों का कहना है कि बाघ ने महिला को अपना शिकार बनाया। यह कोई पहली घटना नहीं है—कुछ समय पहले पास के सूर्या गांव में भी इसी तरह का हमला हुआ था। उस घटना के बाद वन विभाग ने एक बाघ को पकड़कर उसे आदमखोर घोषित किया था, लेकिन इसके बावजूद हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, जिससे लोगों का भरोसा कमजोर पड़ता दिख रहा है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand post office bharti: हरियाणा से 30 तो उत्तराखंड से 1 युवा डाक सेवक भर्ती में चयनित
Bhimtal breaking news today Public Protest News | Forest Department Failure | Local Anger
घटना के बाद गांव में गुस्सा खुलकर सामने आया। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से बाघ की सक्रियता बनी हुई है, लेकिन समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, जिसका खामियाजा अब लोगों को जान गंवाकर भुगतना पड़ रहा है।
Nainital tiger attack today Wildlife Management India | Government Response | Emergency Action
ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में सक्रिय आदमखोर बाघ को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और गांवों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और हालात का आकलन कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
