Connect with us
Uttarakhand post office bharti: Haryana youth again selected in Gramin Dak Sevak postman, 1 selection from uk Pithoragarh breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand post office bharti)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand post office bharti: हरियाणा से 30 तो उत्तराखंड से 1 युवा डाक सेवक भर्ती में चयनित

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Uttarakhand post office bharti: हरियाणा से 30 तो उत्तराखंड से 1 युवा डाक सेवक भर्ती में चयनित

1 min read

Uttarakhand post office bharti:  Uttarakhand Jobs / Government Recruitment News / GDS Vacancy 2026

Uttarakhand post office bharti: Haryana youth again selected in Gramin Dak Sevak postman, 1 selection from uk Pithoragarh breaking news today: उत्तराखण्ड में डाक विभाग भर्ती एक बार फिर सुर्खियों का हिस्सा बन गई है। ताज़ा मामला सीमांत जनपद पिथौरागढ़ का है, जहां हाल ही में भर्ती हुए डाक सेवकों ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी तैयारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती में जहां पूरे प्रदेश से उम्मीदें थीं, वहीं आंकड़ों ने चौंकाने वाली तस्वीर पेश की है—उत्तराखंड से केवल एक अभ्यर्थी ही चयन सूची तक पहुंच सका, जबकि हरियाणा के 30 युवाओं ने बाजी मार ली।

यह भी पढ़े :Highcourt UPNL news today: उपनल नियमितीकरण मामला हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

India Post GDS Recruitment / Merit Based Selection / High Score Candidates

डाक विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सीमांत जिले में 51 पदों के लिए हुई प्रक्रिया में हरियाणा के करीब 30 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग के लिए जगह बनाई। चयन पूरी तरह हाईस्कूल मेरिट पर आधारित था, जिसमें अधिकांश चयनित उम्मीदवारों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए। यही वजह रही कि स्थानीय युवा इस प्रतिस्पर्धा में पीछे रह गए। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या सिर्फ अंक ही योग्यता का सही पैमाना हैं या सिस्टम में कहीं और भी खामी है।

Uttarakhand Education System Debate / Board Marks Controversy / Skill Gap India

इस भर्ती ने एक पुरानी बहस को फिर से जिंदा कर दिया है—क्या उच्च अंक वास्तविक क्षमता को दर्शाते हैं? पिछले कुछ मामलों में यह सामने आया कि हरियाणा के चयनित अभ्यर्थियों को हिंदी लिखने तक में कठिनाई हुई, जबकि उनके अंक पूर्ण थे। इससे चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता और मूल्यांकन प्रणाली दोनों पर सवाल उठ रहे हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि केवल नंबर आधारित चयन भविष्य में कार्यकुशलता पर असर डाल सकता है।

यह भी पढ़े :Highcourt UPNL news today: उपनल नियमितीकरण मामला हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

बीते वर्ष पौड़ी और चमोली जिले से भी ऐसे ही कुछ मामले सामने आए थे जहां शत प्रतिशत अंक पाए हरियाणा के अभ्यर्थी शुद्ध हिन्दी तक नहीं लिख पाए थे। सीमांत जिले पिथौरागढ़ से ही हरियाणा के युवकों द्वारा गांवों की भोली भाली लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने, उन्हें गांव से भगाकर ले जाने के मामले भी हाल ही में सामने आए हैं।

Uttarakhand Youth Employment / Competitive Exams / Career Crisis

उत्तराखंड के युवाओं के लिए यह स्थिति चिंता का विषय बनती जा रही है। एक तरफ बेरोजगारी की चुनौती, दूसरी ओर बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों का बढ़ता दबदबा—यह संकेत देता है कि प्रतियोगी तैयारी के स्तर पर राज्य को गंभीर आत्ममंथन की जरूरत है। शिक्षा की गुणवत्ता, मार्गदर्शन और परीक्षा रणनीति जैसे मुद्दे अब केंद्र में आ गए हैं।

Recruitment Process Update / Merit List / Final Selection

डाक विभाग के अनुसार, फिलहाल वरीयता सूची जारी कर दी गई है और काउंसिलिंग की प्रक्रिया जारी है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अंतिम चयन किया जाएगा। यदि पद रिक्त रहते हैं तो अगली सूची भी जारी हो सकती है। लेकिन मौजूदा स्थिति ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले समय में प्रतिस्पर्धा और कठिन होने वाली है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि कोरोना काल में मिले शत प्रतिशत अंक हरियाणा के युवाओं के लिए वरदान साबित हो रहे हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top