UTTARAKHAND WEATHER देहरादून
Uttarakhand mausam update: उत्तराखंड फिर बदलेगा मौसम 5 दिन बारिश बर्फबारी का अलर्ट
1 min read
Uttarakhand mausam update : उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम, गरज चमक के साथ बारिश की संभावना..
Uttarakhand mausam update: weather forecast rain snowfall alert mid April 2026 latest news today big breaking live : उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों में मौसम मे लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है, जिसके कारण सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस हो रही है जबकि दिन के समय चटक धूप खिली हुई है। चटक धूप खिलने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाने लगी है। हालांकि आने वाले दिनों की अगर बात करें तो पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर से सक्रिय हो सकता है, जिसके कारण बारिश का अंदेशा जताया गया है।
यह भी पढ़े :Sarkaghat college girl case: सरकाघाट छात्रा हत्याकांड आरोपी गिरफ्तार Himachal crime news
मौसम विभाग की माने तो आज 15 अप्रैल को राज्य के सभी जिलों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना बरकरार है।
आगामी 16 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश का अंदेशा जताया गया है, जबकि 3800 मीटर और उससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
17 , 18 ,19 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली ,रुद्रप्रयाग ,बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती है, जबकि 3800 m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान लगाया गया है।
20 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की गर्जन के साथ बारिश देखने को मिल सकती है, वहीं 3800 m से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अंदेशा जताया गया है।
