Connect with us
Uttarakhand green cess price rate rs 80 to 700 for vehicle entry
Image : सांकेतिक फोटो ( uttarakhand green cess)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand Green Cess: उत्तराखण्ड आना होगा महंगा न‌ए साल में लगेगा 700 तक ग्रीन सेस

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand Green Cess: उत्तराखण्ड आना होगा महंगा न‌ए साल में लगेगा 700 तक ग्रीन सेस

1 min read

uttarakhand green cess: नए साल में उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले वाहनों को देना होगा 80 से ₹700 तक का ग्रीन सेस..

Uttarakhand green cess price rate rs 80 to 700 for vehicle entry: आगामी नव वर्ष में उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले विभिन्न राज्यों के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर राज्य सरकार की ओर से सामने आ रही है कि ,उन्हे अब वाहनों को उत्तराखंड में एंट्री देने पर अधिक ग्रीन सेस चुकाना होगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन विभाग को इस नई व्यवस्था को शीघ्र लागू करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand green Cess उत्तराखंड दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों पर लगेगा ग्रीन सेस जल्द होगा लागू

Uttarakhand green cess price rate: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में नए साल में विभिन्न राज्यों से प्रवेश करने वाले वाहनों को विभिन्न श्रेणियों में 80 से ₹700 तक का ग्रीन सेस चुकाना होगा। दरअसल बीते गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन विभाग को जल्द से जल्द इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए हैं। बताते चलें ग्रीन सेस योजना पर पिछले दो सालों से कार्य नहीं हो पाया है ,जिसके कारण मुख्यमंत्री ने परिवहन अधिकारियों के प्रति नाराजगी भी व्यक्त की है। परिवहन अधिकारियों का प्रयास है कि 1 जनवरी 2026 से इसे लागू कर दिया जाए।

2024 मे लागू हुई थी ग्रीन सेस योजना ( Uttarakhand green cess update)

आपको जानकारी देते चले ग्रीन सेस योजना फरवरी 2024 में लागू की गई थी जिसकी दरों में एक बार फिर से संशोधन किया गया लेकिन अब तक यह प्रभावी रूप से लागू नहीं हो पाई है। इसके लागू न होने से राज्य को लगभग 100 करोड़ के राजस्व का नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास के लिए अपना राजस्व बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। जिससे खनन सुधारो के लिए राज्य को 200 करोड रुपए की राशि प्राप्त हुई है जबकि वित्तीय वर्ष 2025 -26 के लिए 24,015 करोड़ का कर लक्ष्य निर्धारित है। मुख्यमंत्री ने हर विभाग के उच्च अधिकारी एवं डीएम को राजस्व की निगरानी करने की बात कही है वही कर चोरी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए AI आधारित तकनीकी का इस्तेमाल करने को कहा गया है।

ग्रीन सेस में जाने की नहीं रहेगी छूट ( Uttarakhand Green Cess new year)

दूसरे राज्यों के दो पहिया वाहन, केंद्र-राज्य सरकार, दूसरे प्रदेशों के सरकारी वाहन, ट्रैक्टर, ट्रैलर, रोड रोलर, कंबाइन हार्वेस्टर पर ग्रीन सेस लागू नहीं होगा। इसके साथ ही शव वाहन, एंबुलेंस, फायर टेंडर, और सेना के वाहन भी ग्रीन सेस से मुक्त रहेंगे। विद्युत बैटरी, सोलर, हाईब्रिड और सीएनजी से चलने वाले वाहनों को भी ग्रीन सेस में छूट मिलेगी।

जानें कितना देना होगा ग्रीन सेस ( green cess breaking news)

०भारी वाहनों पर एक्सेल के अनुसार 450 से 700 रुपये तक ग्रीन सेस लगेगा, जबकि भारी निर्माण उपकरण वाहनों से 250 रुपये वसूले जाएंगे।

० 7.5 से 18.5 टन के वाहनों से 250 रुपये, 3 से 7.5 टन तक के हल्के माल वाहनों से 120 रुपये और तीन टन तक की डिलीवरी वैन से 80 रुपये लिए जाएंगे।

०12 सीट से अधिक की बसों पर 140 रुपये और मोटर कैब, मैक्स कैब और पैसेंजर कार पर 80 रुपये ग्रीन सेस तय किया गया है।

०एक बार दिया गया शुल्क पूरे दिन के लिए मान्य होगा। 20 गुना शुल्क पर तीन माह और 60 गुना शुल्क पर एक वर्ष की छूट मिलेगी।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top