Connect with us
CBSE 12th result 2026: After failing in Class 12, student Drona Choudhary suicide case kashipur udham Singh Nagar Uttarakhand breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( CBSE 12th result 2026)

Home / UTTARAKHAND NEWS / CBSE 12th result 2026: उत्तराखंड में 12वीं में फेल होने पर छात्र ने खत्म की जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

CBSE 12th result 2026: उत्तराखंड में 12वीं में फेल होने पर छात्र ने खत्म की जिंदगी

1 min read

CBSE 12th result 2026  : फेल होने पर 12वीं के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, चली गई ज़िंदगी, परिजनों में मचा कोहराम, परिजनों ने खोया घर का इकलौता बेटा

CBSE 12th result 2026: After failing in Class 12, student Drona Choudhary suicide case kashipur udham Singh Nagar Uttarakhand breaking news today  : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है ,जहां पर सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में असफल होने के कारण एक छात्र ने फांसी का फँदा लगाकर अपनी जान दी है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़े :Rishikesh breaking news today: ऋषिकेश में भी तय हुआ शगुन रेट अब मनमानी नहीं कर सकेंगे किन्नर

प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर महुवाखेड़ागंज का निवासी 18 वर्षीय द्रोण चौधरी हेरिटेज स्कूल में 12वीं का छात्र था। बीते बुधवार की दोपहर को सीबीएसई का परिणाम घोषित हुआ। इस दौरान द्रोण ने अपना रिजल्ट वेबसाइट पर देखा तो वो परीक्षा में असफल रहा। परीक्षा में फेल होने के कारण द्रोण को गहरा सदमा लगा जिसने घर के परिसर में बने बाथरूम में रस्सी का फंदा डाला और उस पर झूल गया।

डॉक्टर ने छात्र को किया मृत घोषित (udham singh nagar suicide news today) 

बताया जा रहा है घटना के दौरान द्रोण की माँ सीमा चौधरी कमरे में सोई हुई थी जबकि द्रोण के पिता बाजार गए हुए थे। कुछ देर बाद जब वह बाथरूम में गई तो उनके होश उड़ गए ,क्योंकि द्रोण वहाँ पर फंदे से लटका था। घटना के बाद द्रोण को निजी अस्पताल ले जाया गया ,जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े :Gold silver price today: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला सोना चांदी पर बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी अब बढ़ेंगे दाम

इकलौता बेटे की मौत पर परिजनों को पहुंचा गहरा दुख ( udham singh nagar news today) 

बताते चलें द्रोण घर का इकलौता बेटा था जिसकी बड़ी बहन दिल्ली में पढ़ाई करती है। द्रोण की मौत की खबर सुनते ही उसके परिजनों मे कोहराम मच गया। द्रोण के पिता अरविंद कुमार चौधरी पूर्व पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं, जो घटना के बाद से गहरे सदमे मे है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top