UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Rishikesh breaking news today: ऋषिकेश में भी तय हुआ शगुन रेट अब मनमानी नहीं कर सकेंगे किन्नर
1 min read
kinnar Shagun rate : Kinnar Badhai Amount Rule Rishikesh Nagar Nigam News ऋषिकेश नगर निगम का बड़ा फैसला, अब बधाई के नाम पर तय सीमा से अधिक रकम नहीं मांग सकेंगे किन्नर
Rishikesh breaking news Transgender Money Demand News Kinnar Badhai Controversy : देहरादून शहर के बाद अब ऋषिकेश नगर निगम ने भी किन्नरों द्वारा बधाई के नाम पर की जाने वाली कथित मनमानी वसूली को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। नगर निगम बोर्ड बैठक में पार्षद अभिनव सिंह मलिक द्वारा लाए गए प्रस्ताव को सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। प्रस्ताव के बाद अब शहर में शुभ अवसरों पर बधाई राशि को लेकर नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand UPNL samvida karmchari: उपनल कर्मचारियों हेतु संशोधित अनुबंध प्रारूप जारी
विवाह और जन्म जैसे आयोजनों पर लागू होगा नियम (Congratulations Amount Kinnar Community Rules)
नगर निगम बोर्ड के फैसले के अनुसार अब विवाह, शिशु जन्म, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्यक्रमों में किन्नर समुदाय द्वारा बधाई के बदले तय सीमा से अधिक धनराशि की मांग नहीं की जा सकेगी। बोर्ड ने अधिकतम 2100 रुपये तक की राशि निर्धारित की है। यदि इससे अधिक रकम के लिए दबाव बनाया जाता है या जबरन वसूली की शिकायत मिलती है तो संबंधित व्यक्ति प्रशासन से शिकायत कर सकेगा।
“खुशी के माहौल में कई बार बनती है असहज स्थिति” (Public Concern rishikesh news today)
प्रस्ताव रखने वाले पार्षद अभिनव सिंह मलिक ने बैठक के दौरान कहा कि कई बार आम परिवारों से बधाई के नाम पर बड़ी रकम मांगी जाती है। रकम न देने की स्थिति में विवाद जैसी परिस्थितियां भी बन जाती हैं, जिससे खुशी का माहौल तनाव में बदल जाता है। उन्होंने कहा कि समाज की परंपराओं और सभी समुदायों का सम्मान होना चाहिए, लेकिन किसी प्रकार की जबरदस्ती उचित नहीं मानी जा सकती।
सभी पार्षदों ने किया समर्थन (Board Meeting Wedding Ceremony Dispute Indian Society Trending News)
बैठक में मौजूद अन्य पार्षदों ने भी प्रस्ताव का समर्थन करते हुए इसे जनहित से जुड़ा निर्णय बताया। उनका कहना था कि इस व्यवस्था से आम लोगों को राहत मिलेगी और अनावश्यक विवादों पर भी रोक लगाने में मदद मिलेगी। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को बिना किसी विरोध के पारित कर दिया गया।
यह भी पढ़े :CBSE 12th result 2026: आज जारी हो सकता है 12वीं का रिजल्ट डिजिलाकर में दिखा comming soon
प्रशासनिक स्तर पर आगे बढ़ेगी प्रक्रिया (Municipal Decision Kinnar Badhai Rate)
नगर निगम बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद अब इस प्रस्ताव को प्रशासनिक स्तर पर लागू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने पुष्टि करते हुए कहा कि यह प्रस्ताव पार्षद अभिनव सिंह मलिक की ओर से लाया गया था, जिसे सभी सम्मानित पार्षदों की सहमति से पारित किया गया।
शहर में शुरू हुई चर्चाएं (Public Reaction rishikesh live news today uttarakhand breaking news)
नगर निगम के इस फैसले के बाद शहर में चर्चा का माहौल बना हुआ है। कई लोगों ने इसे आम नागरिकों के हित में लिया गया निर्णय बताया है। बापू ग्राम निवासी दीपक रावत और मंशा देवी क्षेत्र की संतोष नेगी समेत कई स्थानीय लोगों ने नगर निगम के फैसले का स्वागत किया और कहा कि इससे सामाजिक आयोजनों में अनावश्यक दबाव की स्थिति कम होगी।
यह भी पढ़े :Kedarnath missing woman: पति के साथ केदारनाथ से लौट रही लापता प्रज्ञा बिहार में मिली बड़ा खुलासा
देहरादून में भी लिया जा चुका है ऐसा फैसला (Dehradun News kinnar badhai rate)
गौरतलब है कि इससे पहले 29 अप्रैल को देहरादून नगर निगम की बोर्ड बैठक में भी इसी मुद्दे पर चर्चा हुई थी। वहां पार्षदों ने निर्णय लिया था कि किन्नरों को बधाई स्वरूप अधिकतम 5100 रुपये तक ही दिए जाएंगे। अब ऋषिकेश नगर निगम ने भी इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपनी सीमा 2100 रुपये तय कर दी है।
