Connect with us
CBSE board date sheet 2026: CBSE 10th 2nd board exam date sheet time table released breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( CBSE board date sheet 2026)

Home / UTTARAKHAND NEWS / CBSE date sheet 2026: सीबीएसई 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा की डेट सीट टाइम टेबल जारी

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

CBSE date sheet 2026: सीबीएसई 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा की डेट सीट टाइम टेबल जारी

1 min read

CBSE board date sheet 2026 : सीबीएसई ने जारी की10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा की डेट शीट, 15 से 21 मई तक होंगे एग्जाम

CBSE board date sheet 2026: CBSE 10th 2nd board exam date sheet time table released breaking news today : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने वर्ष 2026 के लिए दसवीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा यानी सेकंड बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक परीक्षाएं 15 मई 2026 से शुरू होकर 21 मई 2026 तक चलेंगी।

यह भी पढ़े :Srinagar LPG gas crisis: श्रीनगर गैस एजेंसी मैनेजर ने उठाया खौफनाक कदम अस्पताल में भर्ती

बता दें सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की सेकंड बोर्ड एग्जाम की डेटशीट के मुताबिक पहली परीक्षा 15 मई को गणित स्टैंडर्ड और बेसिक विषय की होगी। इसके बाद 16 मई को अंग्रेजी 18 मई को विज्ञान, 19 मई को हिंदी समेत विभिन्न भाषाओं और वैकल्पिक विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही 20 मई को पेंटिंग संस्कृत सूचना प्रौद्योगिकी आईटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों की परीक्षा होगी जबकि अंतिम दिन 21 मई को सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा। बताते चले यह सभी मुख्य परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 तक आयोजित होंगी।

यह भी पढ़े :Udham Singh Nagar school timing: उधम सिंह नगर हीटवेव के चलते स्कूल खुलने का समय बदला

अंको में सुधार के लिए दूसरी डेट शीट हुई जारी ( cbse board exam)

बताते चले बोर्ड की ओर से जारी यह दूसरी परीक्षा उन छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर होने वाली है ,जो अपने अंको में सुधार करना चाहते हैं। इसलिए सीबीएसई ने छात्र-छात्राओं को सलाह दी है, कि वह परीक्षा की तैयारी समयबद्ध तरीके से पूरी कर लें।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top