UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल
Srinagar LPG gas crisis: श्रीनगर गैस एजेंसी मैनेजर ने उठाया खौफनाक कदम अस्पताल में भर्ती
1 min read
Srinagar LPG gas crisis: Srinagar LPG Gas Supply Crisis | श्रीनगर में गैस एजेंसी मैनेजर ने तनाव में उठाया खौफनाक कदम
Srinagar LPG gas crisis: garhwal gas agency manager deepak kumar patel takes horrific step, hospitalized pauri breaking news today uttarakhand live: Breaking News Uttarakhand | LPG Gas Shortage | Public Protest उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल जिले से एक ऐसी दुखद खबर सामने आ रही है जिससे गैस सिलेंडर को लेकर हो रही मारामारी का अंदाजा लगाया जा सकता है। दरअसल श्रीनगर गढ़वाल में गुरुवार सुबह गैस आपूर्ति को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक गंभीर घटना में बदल गया। घरेलू एलपीजी सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं और एजेंसी कर्मियों के बीच बढ़ती बहस ने ऐसा मोड़ लिया कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और मैनेजर ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
यह भी पढ़े :Uttarakhand School Bus fees: उत्तराखण्ड स्कूल बस किराए पर बड़ा अपडेट आया सामने लिया ये फैसला
Uttarakhand LPG Cylinder Supply Issue | Consumer Dispute | Gas Agency News
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक गढ़वाल मंडल विकास निगम की श्रीनगर स्थित गैस एजेंसी में सीमित आपूर्ति के कारण बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने पहुंचे थे। बढ़ती भीड़ और घटती उपलब्धता के बीच उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच तीखी कहासुनी हुई, जिसने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया।
Srinagar news today Mental Stress News | Workplace Pressure | Incident Update
इसी तनाव के बीच एजेंसी प्रबंधक दीपक कुमार पटेल ने मानसिक दबाव में आकर कांच से अपना हाथ काट लिया। यह दृश्य देख मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया।
Hospital Update | pauri breaking news today Health Condition | Emergency Response
चिकित्सकों के अनुसार चोट गंभीर नहीं है और नस सुरक्षित है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन घटना ने कार्यस्थल के बढ़ते दबाव पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़े :Jageshwar dham Almora: जागेश्वर धाम में हथियारों के साथ घुसे बरेली DM पुजारी आक्रोशित
Gas Supply Crisis India | International Impact | Uttarakhand News Today
पुलिस और प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे एजेंसियों को सीमित सिलेंडर मिल रहे हैं। यही वजह है कि कई स्थानों पर उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।
Public Reaction | Administration Alert | Social Impact News
यह तस्वीर साफ करती है कि गैस सिलेंडर की कमी के कारण उत्पन्न हुई समस्या से न केवल आम जनमानस बल्कि कर्मचारी भी किस कदर परेशान हैं। बीते दिनों राज्य के चम्पावत जिले में भी एक गैस एजेंसी प्रबंधक ने बढ़ते दबाव के कारण अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी थी।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
