Connect with us
CBSE Board result 2025 out online check 10th and 12th
Image : सांकेतिक फोटो ( CBSE Board result 2025 out)

Home / UTTARAKHAND NEWS / CBSE Board result 2025 out: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित…

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

CBSE Board result 2025 out: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित…

1 min read

CBSE Board result 2025 out  : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं के परिणाम किए घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी, लड़को से 5.94 प्रतिशत रही आगे… 

CBSE Board result 2025 out   : उत्तराखंड में सीबीएसई (CBSE) बोर्ड परीक्षा 2025 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं क्रमशः 15 फरवरी से 18 मार्च और 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं। वहीं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 13 मई को इंटरमीडिएट के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा परिणाम जानने के लिए सभी अभ्यर्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स:
cbseresults.nic.in
results.cbse.nic.in
cbse.gov.in

यह भी पढ़े :बधाई: अल्मोड़ा शारदा पब्लिक स्कूल की अक्षिता बनी अल्मोड़ा जिले की CBSE 12वीं की टॉपर

बता दें CBSE ने इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम आज 13 मई को घोषित कर दिए हैं जिसमें इस वर्ष छात्रों की अपेक्षा छात्राओं ने अधिक बाजी मारी है। दरअसल इस वर्ष परीक्षा के लिए 17,04,367 छात्रों ने पंजीकरण कराया था जिनमें से 16,92,794 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए और 14,96,307 उत्तीर्ण घोषित हुए है । जिसके चलते कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.39% रहा है जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.41% अधिक है। बताते चले सीबीएसई के नियमों के अनुसार उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होते है जो हर वर्ष समान रहता है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top