Connect with us
CDS Anil Chauhan Uttarakhand: General Anil Chauhan visited his village Gavana Srinagar Pauri Garhwal prayers Rajarajeshwari temple also badrinath dham before door opening breaking news today
Image : social media ( CDS Anil Chauhan Uttarakhand)

Home / UTTARAKHAND NEWS / CDS Anil Chauhan uttarakhand: पहली बार पैतृक गांव गवाणा पौड़ी पहुंचे जनरल अनिल चौहान

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

CDS Anil Chauhan uttarakhand: पहली बार पैतृक गांव गवाणा पौड़ी पहुंचे जनरल अनिल चौहान

1 min read

CDS Anil Chauhan Uttarakhand: CDS जनरल अनिल चौहान cds बनने के बाद पहली बार पहुंचे अपने पैतृक गांव गवाणा , ग्रामीणों में देखने को मिल रहा भारी उत्साह..

CDS Anil Chauhan Uttarakhand: General Anil Chauhan visited his village Gavana Srinagar Pauri Garhwal prayers Rajarajeshwari temple also badrinath dham before door opening breaking news today: सीडीएस जनरल अनिल चौहान आज शुक्रवार को अपने पैतृक गांव पौड़ी जिले में स्थित श्रीनगर गढ़वाल के गवाणा पहुंचे हैं , जिन्होंने देवलगढ़ स्थित सिद्ध पीठ राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर में देश की सुख समृद्धि की प्रार्थना करते हुए मां राजराजेश्वरी का आशीर्वाद लिया। बताते चले CDS अनिल चौहान के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में बेहद उत्साह भी देखने को मिला।

यह भी पढ़े :Jubin nautiyal marriage news: जुबिन नौटियाल ने की शादी बचपन की दोस्त के साथ लिए 7 फेरे

बता दें देश के चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ सीडीएस अनिल चौहान आज शुक्रवार को पौड़ी जिले में स्थित श्रीनगर गढ़वाल पहुंचे, जहां पर वह सुबह गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरस परिसर स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। इस दौरान स्थानीय प्रशासन समेत सेना के अधिकारियों ने उनका भव्य तरीके से स्वागत किया। चौरास से सीडीएस अनिल चौहान अपने पैतृक गांव गवाणा के लिए पहुंचे, जहां पर उन्होंने देवलगढ़ स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां राजराजेश्वरी की पूजा अर्चना की।

सीडीएस बनने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे अनिल चौहान ( CDS anil chauhan news today)

सीडीएस अनिल के गांव पहुंचने की खबर पर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला व मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में भी उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। बताते चले अनिल चौहान के साथ उनकी पत्नी अनुपमा चौहान भी मौजूद रही। CDS अपने पैतृक गांव में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि CDS बनने के बाद अनिल चौहान अपने पैतृक गांव पहली बार पहुंचे हैं।

यह भी पढ़े :Jubin nautiyal marriage news: जुबिन नौटियाल ने की शादी बचपन की दोस्त के साथ लिए 7 फेरे

सीडीएस अनिल चौहान गुरुवार को पहुंचे थे बद्रीनाथ धाम ( CDS Anil Chauhan Badrinath Dham)

बताते चलें बीते गुरुवार को सीडीएस अनिल चौहान बद्रीनाथ धाम पहुंचे जहां पर उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। अनिल चौहान सबसे पहले बद्रीनाथ हेलीपैड पहुंचे थे ,जहां पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके साथ ही अधिकारियों ने चार धाम यात्रा को लेकर किए गए इंतजामों की विस्तृत जानकारी उन्हे दी। सीडीएस अनिल चौहान ने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की पहचान और पर्यटन की रीढ है जिसमें आने वाले श्रद्धालु यहां से सकारात्मक और आध्यात्मिक अनुभव लेकर जाए यह सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top