ALMORA NEWS UTTARAKHAND NEWS
Uttarakhand Agniveer Bharti: उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी 27 जुलाई से शुरू होगा कैंप…
1 min read
Uttarakhand Agniveer Bharti Recruitment 2026 Schedule Released: Army Recruitment Camp from July 27 to august: उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, 27 जुलाई से 6 अगस्त तक लगेगा भर्ती कैंप, हवलदार समेत अन्य कई पदों पर होगी भर्ती
Uttarakhand Agniveer Bharti Recruitment 2026 Schedule Released: Army Recruitment Camp from July 27 to august : उत्तराखंड के युवाओं के लिए भारतीय सेना की ओर से एक अच्छी खबर सामने आ रही है, कि अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार 27 जुलाई से 6 अगस्त तक राज्य के विभिन्न जिलों में भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान धार्मिक शिक्षक (जेसीओ) नर्सिंग असिस्टेंट समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
यह भी पढ़े :Dehradun news today: देहरादून स्कूल प्रबंधक छात्र से दरिंदगी अब मामले में बड़ा खुलासा
बता दें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के युवाओं के लिए भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। उत्तराखंड में अलग-अलग तिथियों पर जिलावर भर्ती आयोजित होगी। इतना ही नहीं बल्कि जिन अभ्यर्थियों ने कॉमन एंट्रेंस एग्जाम पास किया है उन्हें निर्धारित तिथि और स्थान पर अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर उपस्थित होना होगा।
भर्ती में दस्तावेजों की होगी जांच ( agniveer bharti news Uttarakhand)
भर्ती में शारीरिक और दस्तावेजों की जांच सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार होगी जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा शारीरिक मापदंडों की जांच समेत दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया होगी। सभी उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र शैक्षणिक प्रमाण पत्र आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे। युवाओं से समय पर पहुंचने की अपील सेना भर्ती कार्यालय ने की है।
27 जुलाई से 6 अगस्त तक लगेगा भर्ती कैंप
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के लिए अग्निवीर भर्ती कैंप लगेगा। 27 जुलाई को धार्मिक शिक्षक जेसीओ एवं हवलदार एजुकेशन पद पर उत्तराखंड के सभी जिलों में भर्ती होगी। 28 जुलाई को सिपाही टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट पद पर भर्ती होगी जबकि 29 जुलाई को सिपाही टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट एवं सिपाही फार्मा पद के लिए प्रदेश के सभी जिलों में भर्ती कैंप आयोजित होंगे।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: उत्तराखंड के कई जिलों में बनेंगे नए हेलीपैड, CM ने दी ₹51 करोड़ की मंजूरी
भर्ती कैंप होंगे आयोजित ( agniveer bharti news today)
30 जुलाई को बागेश्वर और 31 जुलाई को बागेश्वर एवं नैनीताल जिले में भर्ती कैंप लगेंगे। 1 अगस्त को नैनीताल और 2 अगस्त को नैनीताल तथा उधम सिंह नगर जिले में कैंप आयोजित होगा। 3 अगस्त को उधम सिंह नगर और अल्मोड़ा तथा चार और पांच को अल्मोड़ा में कैंप लगेगा जबकि 6 अगस्त को अल्मोड़ा बागेश्वर नैनीताल उधम सिंह नगर में भर्ती कैंप आयोजित होंगे।
