Connect with us
Chamoli News today: Leech came out of the nose of an 11-month-old child in karnprayag uttarakhand breaking live update
Image : सांकेतिक फोटो ( Chamoli News today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Chamoli News today: चमोली 11 माह के बच्चे की नाक से निकली जोंक, लगातार बह रहा था खून

UTTARAKHAND NEWS चमोली

Chamoli News today: चमोली 11 माह के बच्चे की नाक से निकली जोंक, लगातार बह रहा था खून

1 min read

Chamoli News today  : 11 माह के बच्चे के नाक से निकाली जोंक, तीन-चार दिनों से लगातार बह रहा था खून..

Chamoli News today: Leech came out of the nose of an 11-month-old child in karnprayag uttarakhand breaking live update  : अक्सर देखा जाता है कि चोट लगने की स्थिति पर शरीर से खून बहने लगता है ,लेकिन कभी कभार बच्चों की नाक से बेवजह रक्त बहने लगता है। यदि बच्चे की नाक से लगातार तीन-चार दिनों से खून बह रहा हो तो इसके प्रति लापरवाही ना बरते, क्योंकि हो सकता है बच्चे की नाक में जोंक बैठकर उसका खून चूस रही हो जिसके कारण बच्चा तकलीफ में हैं। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला चमोली जिले से सामने आ रहा है, जहां पर डॉक्टर ने एक 11 माह के बच्चे के नाक से जोंक निकाली है।

यह भी पढ़े :Haldwani Bird flu news: हल्द्वानी में बर्ड फ्लू से दहशत, मरी मिली सैकड़ों मुर्गियां

प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली जिले के कर्णप्रयाग के आदिबद्री क्षेत्र के निवासी 11 माह के अव्यांश के नाक से बीते तीन-चार दिनों से लगातार खून बह रहा था। इसके बाद अव्यांश को उसके परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर अस्पताल में कार्यरत ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर अलका नेगी ने बच्चे का परीक्षण किया। दूरबीन से बच्चे की नाक की जांच की गई तो पता चला कि बच्चे के नाक के अंदर जोंक चिपकी हुई है। उपकरणों की सहायता से बच्चे की नाक से सावधानीपूर्वक जोक निकाली गई जिससे बच्चे की स्थिति अब सामान्य है। परिजनों ने आशंका जताई है कि स्रोत के पानी के माध्यम से जोंक घर तक पहुंचा होगा और बच्चे की नाक तक पहुंच गया। डॉक्टर ने बताया कि जल स्रोतों से पानी पीते समय विशेष सावधानी बरते, यदि नाक से लगातार खून आ रहा है तो इसके प्रति लापरवाही ना बरतते हुए तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top