UTTARAKHAND NEWS चमोली
Chamoli teacher news today: चमोली शिक्षक नरेंद्र चौहान की विदाई में छलकें आंसू फूट-फूटकर रोए बच्चे
1 min read
Chamoli teacher news today: Chamoli teacher viral Inspirational Teacher Story Uttarakhand | विदाई में छलके आंसू, गुरु-शिष्य के रिश्ते ने छुआ हर दिल
Chamoli teacher news today: farewell of nandanagar teacher Narendra Chauhan viral student crying uttarakhand breaking: उत्तराखण्ड के चमोली जिले से गुरू शिष्य परंपरा की एक अनूठी खबर सामने आ रही है जहां गोपेश्वर क्षेत्र के एक सुदूर गांव में उस वक्त भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा, जब एक शिक्षक की विदाई महज औपचारिक कार्यक्रम नहीं रह गई, बल्कि पूरे गांव के लिए यादगार पल बन गई। यह दृश्य बता रहा था कि एक सच्चा शिक्षक सिर्फ पढ़ाता नहीं, बल्कि दिलों में बस जाता है।
यह भी पढ़े :Panku Rudraprayag missing child case: रूद्रप्रयाग पंकू की मौत मामले में बड़ा खुलासा एक गिरफ्तार
Emotional Farewell News | बच्चों का फूट-फूटकर रोना बना चर्चा का विषय
प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर की ग्रामसभा बूरा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पदोन्नति के बाद शिक्षक नरेंद्र सिंह चौहान के तबादले पर आयोजित विदाई समारोह में छात्र-छात्राएं खुद को संभाल नहीं सके। अपने प्रिय गुरुजी से लिपटकर बच्चों का रोना वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर गया। कई बच्चों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
Nandanagar chamoli teacher narendra singh chauhan Village Education Impact | तीन साल में बदल दी स्कूल की तस्वीर
ग्रामीणों के अनुसार, शिक्षक नरेंद्र सिंह चौहान ने अपने कार्यकाल में विद्यालय की स्थिति को पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने पढ़ाई को सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि बच्चों को खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और जीवन मूल्यों से भी जोड़ा। उनके प्रयासों से बच्चों में आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की नई सोच विकसित हुई।
Chamoli viral Teacher Appreciation India | घोड़े पर बैठाकर निकाली विदाई यात्रा
गांववासियों ने अपने प्रिय शिक्षक को सम्मान देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फूल-मालाओं से सजे शिक्षक को ढोल-दमाऊ और बैंड-बाजे के साथ घोड़े पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान गूंजते नारों और भावनाओं से भरे माहौल ने इस विदाई को एक अलग ही पहचान दे दी।
यह भी पढ़े :Panku Rudraprayag missing child case: रूद्रप्रयाग पंकू की मौत मामले में बड़ा खुलासा एक गिरफ्तार
Chamoli teacher news today Positive Education News | सीमित संसाधनों में बनाई मिसाल
सहकर्मी शिक्षकों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद नरेंद्र ने जिस समर्पण के साथ काम किया, वह प्रेरणादायक है। उन्होंने हमेशा टीम भावना के साथ काम करते हुए हर बच्चे तक शिक्षा और संस्कार पहुंचाने का प्रयास किया।
Human Interest Story | गुरुजी बोले—यह प्यार जीवनभर याद रहेगा
विदाई के दौरान खुद भावुक हुए नरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि उन्हें मिला यह स्नेह उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने भरोसा जताया कि नए स्थान पर भी वह इसी लगन और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
